आगरालीक्स…आगरा में 24 घंटे में दो लोगों का देहदान. आज मानव सेवा के लिए राधाकृष्ण सोमानी की देह एसएन को की गई दान….
आगरा में पिछले 24 घंटे के अंदर दो लोगों की देह आगरा के एसएन में दान की गई है. गुरूवार को जहां देहली गेट निवासी 84 वर्षीेय स्व. श्री सत्य प्रकाश फरसैया की देह डॉक्टरों की पढ़ाई के लिए एसएन में दान की गई तो वहीं आज राधाकृष्ण सोमानी की देह मानव सेवा के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में दान की गई.
श्री माहेश्वरी परिषद वाराणसी एवं पूर्व प्रांत अध्यक्ष सेवा भारती काशी प्रांत के राधाकृष्ण सोमानी का आज शुक्रवार को असामायिक निधन शास्त्रीपुरम निवास पर हो गया था. वह 75 वर्ष के थे. उनका निधन हो जाने पर उनकी इच्छानुसार पुत्र आदित्य सोमानी व संजीव माहेश्वरी सीए ने देहदान प्रकिया पूरी कराने के लिए सत्यमेव जयते ट्रस्ट के मुकेश जैन से सम्पर्क किया. सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने इसके लिए आवश्यक कार्यवाही पूरी कराई. सुबह उनका पार्थिव शरीर उनके निवास से शवयात्रा के रूप में एसएन लाया गया और प्रधानाचार्य प्रशान्त गुप्ता की मौजूदगी में नाटॉमी विभागाध्यक्ष डॉ प्रदीप व प्रोफेसर कमल को सौंप दिया.

प्रिंसिपल प्रशान्त गुप्ता ने देहदान में मृतक के परिवारजनों के साहस व धैर्य को महत्वपूर्ण बताया. मृतक की अस्थियां तक मेडिकल छात्रों के काम आती है. देहदानी के चरणों में लगी मिट्टी को परिवारजनों द्वारा सोरों गंगा में विसर्जन करने से धार्मिक मान्यता भी पूरी होगी. ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन व गौतम सेठ ने सोमानी परिवार के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुये, इससे मेडीकल छात्रों को पढ़ाई करने में आसानी रहेगी.इस मौके पर डॉ मुनीश्वर गुप्ता डॉ अंकुर गोयल, आत्माराम सोमानी, उमेश गर्ग सीए, सर्वेश वाजपेई सीए, संजय मित्तल, गोपाल माहेश्वरी, श्याम माहेश्वरी आदि की उपस्थिति रही.