आगरालीक्स…राधा अष्टमी इस रविवार को. राधारानी के प्राकट्य महोत्सव के बनें साक्षी. बरसाना में दस दिन तक चलेगा यहां अष्ट सखी महोत्सव…जानें पूरा कार्यक्रम
ब्रज के आराध्य श्रीकृष्ण हैं लेकिन यहां जाप राधे का होता है. राधा यानी श्रीकृष्ण की आराध्य शक्ति या कहें कि जिनके नाम जाप मात्र से तीनों लोगों के स्वामी खिंचे चले आते हैं. ऐसी राधा रानी का प्राकट्य उत्सव इस बार रविवार को है. राधा अष्टमी को लेकर बरसाना में भव्य तैयारियां चल रही हैं. यहां हजारों भक्त भी पहुंचने शुरू हो गए हैं तो प्रशासन ने बसों के अतिरिक्त बेड़े भी चलाए हैं.
महोत्सव की शुरूआत आज से शुरू हो गई है. मान्यता है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का व्रत तभी पूर्ण होता ळै जब राधा अष्टमी का व्रत भी किया जाए. ब्रज के बरसाना में दस दिन का राधा रानी का जन्मोत्सव अष्ट सखी महोत्सव आज से शुरू हो गया है.
यह देखें अष्ट सखी महोत्सव के कार्यक्रम
2 सितंबर को ऊंचागांव में राधारानी की प्रधान सखी ललिता जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा
3 सितंबर को लाडिली जी मंदिर में राधा जन्मोत्सव की धूम तथा श्रद्धालुओं द्वारा चाव चढ़ाई जाएगी
4 सितंबर को लाडिली जी मंदिर में राधारानी के विग्रह का अभिषेक कराया जाएगा वहीं शाम को सफेद छतरी में राधारानी के दर्शन होंगे
5 सितंबर को सुबह मोरकुटी पर मयूर लीला। शाम को लाडिली जी मंदिर में ढाढ़ी ढाढ़ीन लीला का आयोजन
6 सितंबर को सुबह विलासगढ़ की लीला व मान मंदिर पर मान लीला का आयोजन
7 सितंबर को सुबह सांकरी खोर में चोटी बंधन लीला तथा शाम को प्रेम सरोवर गाजीपुर में नौका विहार लीला का आयोजन
8 सितंबर को ऊंचागांव में स्थित सखिगिरी पर्वत पर ब्याहवला लीला तथा शाम को प्रियाकुण्ड में नौका विहार लीला का आयोजन
9 सितंबर को दोपहर सांकरी खोर में मटकी फोड़ लीला तथा शाम को विशाल दंगल का आयोजन
10 सितंबर को राजस्थान के कदम्ब खण्डी में चीर हरण लीला का आयोजन
11 सितंबर को मडोई, करहला व राधाबाग में महारास लीला का आयोजन
सुरक्षा भी कड़ी
राधा अष्टमी को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा की जा रही है. मथुरा रेलवे स्टेशन से लेकर बसों व मंदिरों में भी चेकिंग की जा रही है. पुलिस अधिकारियों द्वारा लगातार सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है.