Tuesday , 21 April 2026
Home स्पोर्ट्स Agra News: Date of the third edition of Agra Taj Half Marathon released…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra News: Date of the third edition of Agra Taj Half Marathon released…#agranews

494

आगरालीक्स…आगरा में होगा खेल का सबसे बड़ा महाकुंभ. आगरा ताज हाफ मैराथन का तीसरा संस्कारण की डेट हुई जारी. आगरा में दौड़ेंगे देशभर के हजारों धावक

ताज नगरी एक बार फिर से अपने सबसे बड़े खेल महाकुंभ के लिए तैयार है। आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित आगरा ताज हाफ मैराथन का तीसरा संस्करण 8 फरवरी, 2026 को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू किया जाएगा। शारीरिक विकास और मानसिक स्वास्थ्य के साथ अच्छी सेहत के लिए नियमित टहलना ही नहीं, दौड़ना भी जरूरी है। इस तथ्य को ध्यान में रखकर लोगों को दौड़ने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा ताजनगरी में लगातार तीसरी बार आगरा ताज हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को महात्मा गाँधी मार्ग स्थित होटल ब्लू सफायर में आयोजकों द्वारा पोस्टर रिलीज करते हुए आगरा ताज हाफ मैराथन के तृतीय संस्करण की लॉन्चिंग की गई।

आगरा ताज हाफ मैराथन की सभी रेस श्रेणियाँ हुईं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रमाणित
आयोजन समिति के अध्यक्ष संदीप ढल ने बताया कि यह वर्ष आगरा के लिए एक ऐतिहासिक पड़ाव है क्योंकि पहली बार आगरा ताज हाफ मैराथन की सभी रेस श्रेणियाँ एआईएमएस यानी एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथंस एंड डिस्टेंस रेसेस से प्रमाणित हुई हैं। एआईएमएस सर्टिफिकेशन मिलने से न केवल आगरा का नाम वैश्विक मैराथन मानचित्र पर दर्ज हुआ है बल्कि इससे शहर में फिटनेस, खेल संस्कृति और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेशन मिलने से अब यहाँ धावकों के रिकॉर्ड और समय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्य होंगे। साथ ही, अब वे विश्व स्तरीय मैराथन के लिए भी क्वालीफाई कर सकेंगे।

आगरा की ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति की मिलेगी झलक
उपाध्यक्ष डॉ. एन एस लोधी ने बताया कि इस भव्य आयोजन में देश-विदेश से हजारों धावक हिस्सा लेंगे। इनमें प्रोफेशनल एथलीट्स, फिटनेस प्रेमी, कॉरपोरेट टीमें, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आगरा के नागरिक शामिल होंगे। रेस में 21 किमी, 10 किमी और 5 किमी की तीन श्रेणियाँ होंगी जिनके रूट आगरा की ऐतिहासिक धरोहर और संस्कृति की झलक पेश करेंगे।

पंजीकरण की प्रक्रिया हुई शुरू
सचिव डॉ. संजय गुप्ता ने बताया कि मैराथन के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 12 वर्ष की उम्र से अधिक का कोई भी व्यक्ति इनमें हिस्सा ले सकता है। इच्छुक लोग www. agrasportsfoundation.com अथवा www.athm.in पर पंजीकरण करवा सकते हैं। पहली प्रोमो रेस शुरू होने से पहले पंजीकरण कराने वाले लोगों को डिस्काउंट दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए 8126640855 पर संपर्क कर सकते हैं।

05 अक्टूबर को होगी पहली प्रोमो रेस
ट्रेजरर आवेग मित्तल ने बताया कि आगरा ताज हाफ मैराथन से पहले तीन प्रोमो रेस अलग-अलग महीने में आयोजित की जाएंगी। इनका उद्देश्य पहली बार भाग लेने वाले धावकों को हाफ मैराथन के लिए मानसिक रूप से सहज करना है। पहली प्रोमो रेस 05 अक्टूबर को सुबह 6:00 बजे दयालबाग स्थित खेल गाँव से शुरू होगी। अगले वर्ष 8 फरवरी को होने वाली मैराथन के लिए पंजीकृत सभी प्रतिभागियों को पहले प्रोमो रेस शुरू होने से पहले एक-एक टी शर्ट प्रदान की जाएगी।

स्वास्थ्य जागरूकता के साथ सामाजिक संदेश भी मिलेंगे
इवेंट कोऑर्डिनेटर डॉ. विकास मित्तल और महेश सारस्वत ने बताया कि हॉफ मैराथन के दौरान स्वास्थ्य जागरूकता, युवाओं व महिलाओं की सहभागिता और सामाजिक संदेशों पर भी विशेष फोकस रहेगा। धावकों के लिए हाइड्रेशन प्वाइंट ओर मेडिकल सपोर्ट की पूरी व्यवस्था रहेगी। आयोजन में कई गणमान्य अतिथि, खिलाड़ी और अधिकारी शिरकत करेंगे। रास्ते में सांस्कृतिक और उत्साहवर्धक कार्यक्रम भी होंगे। इस दौरान कॉर्पोरेट आउटरीच हेड अजयदीप सिंह, प्रवक्ता और मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के निदेशक डॉ. दिनेश राठौर, सोशल मीडिया हेड संकल्प वशिष्ठ, दीपक नेगी, डॉ. श्वेता सैनी, अजय यादव, गोपाल अग्रवाल और विकास भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Good News: Agra’s Deepti Sharma Named Wisden Women’s Cricketer of the Year…#agranews

आगरालीक्स…विजडेन वुमेन क्रिकेटर आफ द ईयर चुनीं गईं आगरा की दीप्ति शर्मा....

स्पोर्ट्स

Agra News: Tanu Gautam won a silver medal at the district-level Taekwondo tournament…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला...

स्पोर्ट्स

Agra News: Jaipur became the champion of Season 1 of the Legends Cup played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए लीजेंड्स कप के सीजन-1 का चैम्पियन बना जयपुर....

स्पोर्ट्स

Agra News: Kanpur secured a resounding victory in the Legends Cup being played in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में खेले जा रहे लीजेंड्स कप में रोमांच चरम पर, कानपुर...

error: Content is protected !!