आगरालीक्स…आगरा में इस दिन आएगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा. रूट तय, कांग्रेसियों में उत्साह
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी इस समय भारत जोड़ों न्याय यात्रा की अगुवाई कर रहे हैं. इसे लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में उत्साह है.न्याय यात्रा इस समय यूपी के बनारस में पहुंच गई है. कल प्रयागराज में जाएगी. वहीं अब जानकारी मिली है कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा आगरा भी आएगी. यह यात्रा अलीगढ़, हाथरस होते हुए 24 फरवरी को आगरा पहुंचेगी. आगरा होते हुए राहुल गांधी राजस्थान में प्रवेश कर जाएंगे.
इधर कांग्रेस हाई कमान से न्याय यात्रा के आगरा आगमन के निर्देश मिलते ही शहर में कांग्रेस पार्टी में गतिविधियां बढ़ने लगी हैं. आज हरियाली वाटिका में शहर और जिला कांग्रेस की संयुक्त रूप से बैठक हुई. 24 को खंदौली टोल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता और पदाधिकारी राहुल गांधी की न्याय यात्रा की अगवानी करेंगे. इसके बाद भगवान टाकीज से उनके पैदल मार्च करने का रोड मैप तैयार किया जा रहा है. राहुल गांधी की न्याय यात्रा के आगरा आगमन पर कांग्रेसियों में उत्साह है.