आगरालीक्स…. आगरा में पेट्रोल पंप पर छापा, पेट्रोल और डीजल जब्त।
आगरा में कागरौल फतेहपुर सीकरी मार्ग स्थित सोनिया गांव के पास राधा रानी फिलिंग स्टेशन है, बुधवार को आपूर्ति विभाग की टीम ने बिना प्रपत्रों के संचालित हो रहे पेट्रोल पंप की शिकायत के आधार पर जिला पूर्ति अधिकारी और विभागीय टीम ने छापा मारा।
डीजल पेट्रोल जब्त
पेट्रोलियम अनुभाग के अधिकारी राजीव तिवारी के अनुसार, छापे के दौरान पेट्रोल पंप संचालित मिला, पेट्रोल पंप पर सेल्समैन जगबीर सिंह मिला, सेल्समैन से पूछताछ की जा रही है, टीम ने पेट्रोल पंप को कब्जे में लेकर पेट्रोल और डीजल जब्त करने की कार्रवाई की जा रही है।