आगरालीक्स…आगरा होकर रेलवे चलाने जा रहा है पूजा स्पेशल ट्रेन. नवरात्र से दीपावली तक कोलकाता-अजमेर-कोलकाता वाया आगरा होगी ये स्पेशल ट्रेन. जानिए किस-किस दिन चलेगी ये ट्रेन
रेलवे की ओर से समय-समय पर यात्रियों के लिए कुछ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाता रहा है. इस बार भी रेलवे की ओर से पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. 03125/03126 कोलकाता-अजमेर-कोलकाता को जाने वाली यह ट्रेन आगरा होकर गुजरेगी. कोलकाता से अजमेर को जाने वाली 03125 ट्रेन हर मंगलवार को चलाई जाएगी जबकि अजमेर से कोलकाता को जाने वाली 03126 ट्रेन हर बुधवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन 4 अक्टूबर से 25 अक्टूबर के बीच चलाई जाएगी और दोनों ओर से ट्रेनों के इस दौरान चार-चार फेरे होंगे. ट्रेन में कुल 17 कोच होंगे जिसेमं 2 एसएलआर के तो 10 स्लीपर के कोच होंगे. 5 कोच थर्ड एसी के होंगे.

03125 गाड़ी का समय व ठहराव
कोलकाता से अजमेर को चलने वाली 03125 पूजा स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को दोपहर दो बजे कोलकाता से निकलेगी जो कि बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजन, मधुपुर, जसीडिह,पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, प्रयागराज, कानपुर, टूंडला, आगरा फोर्ट,जयपुर, किशनगढ़ होते हुए अगले दिन शाम सात बजकर 40 मिनट पर अजमेर पहुंचेगी. यह ट्रेन इस दौरान 29 स्टेशनों का सफर तय करेगी.
03126 गाड़ी का समय व ठहराव
वहीं अजमेर से कोलकाता को चलने वाली 03126 पूजा स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को रात दस बजे कोलकाता के लिए रवाना होगी और आगरा फोर्ट सहित उपरोक्त सभी स्टेशनों से होते हुए शुक्रवार सुबह पांच बजे कोलकाता पहुंचेगी.