आगरालीक्स…आगरा—अहमदाबाद के बीच तीन जोड़ी ट्रेनें चलाएगा रेलवे. ट्रेनों का शेडयूल भी किया जारी…
आगरा से अहमदाबाद जाने के लिए लोगों को रेलवे ने सहूलियत प्रदान की है. रेलवे आगरा से तीन जोड़ी ट्रेनें अहमदाबाद के लिए चला रहा है तो वहीं एक जोड़ी ट्रेन कानपुर से चलेगी. इन ट्रेनों का शेडयूल भी जारी कर दिया गया हे.
ये ट्रेनें आगरा से अहमदाबाद के बीच चलेंगी
पहली साप्ताहिक ट्रेन आगरा कैंट से अहमदाबाद के लिए 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक हर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी. अहमदाबाद से यह ट्रेन आगरा के लिए 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक हर बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी.
दूसरी साप्ताहिक ट्रेन आगरा छावनी से 20 नवंबर से 11 दिसंबर तक हर बुधवार को चलेगी. यही ट्रेन अहमदाबाद से 21 नवंबर से 12 दिसंबर तक हर गुरुवार को चलाई जाएगी.
तीसरी साप्ताहिक ट्रेन भी आगरा कैंट से अहमदाबाद के लिए चलेगी. यह ट्रेन 17 नवंबर से 8 दिसंबर तक हर रविवार को चलेगी. अहमदाबाद से यह ट्रेन 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक हर सोमवार को चलेगी.
कानपुर से अहमदाबाद के लिए 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक हर सोमवार और अहमदाबाद से कानपुर के लिए 18 नवंबर से 9 दिसंबर तक हर मंगलवार को चलेगी.