आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने इंजीनियर पति से मांगा आईफोन. पति ने कहा जो है वो चलाओ. नाराज पत्नी पहुंच गई मायके….8 महीने पहले हुई शादी का विवाद काउंसलर तक पहुंचा.
आगरा के परिवार परामर्श केंद्र पर यूं तो पति—पत्नी के बीच लड़ाई के कई अजीबोगरीब मामले सामने आते हैं लेकिन इनमें भी सबसे ज्यादा आजकल लड़ाई की वजह फोन बना हुआ है. कुछ ऐसा ही नया मामला फिर से परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा जिसमें पत्नी ने अपने इंजीनियर पति से नया आईफोन मांग, पति ने मना कर दिया तो पत्नी नाराज हो गई. विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट तक की नौबत आ गई जिसके बाद पत्नी मायके आ गई. काउंसलर ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी जिसके बाद अगली तारीख दे दी गई है.
ये है मामला
आगरा के रहने वाले एक इंजीनियर की शादी 8 महीने पहले ही हुई थी. पति का आरोप है कि पत्नी को फोन की बहुत बुरी लत है. वहीं पत्नी का आरोप है कि पति ने उसे आईफोन नहीं दिलाया, जिसकी वजह से उसका मजाक बनता हे. इसी बात पर पत्नी नाराज हो गई. मारपीट तक बात पहुंच गई जिसके बाद पत्नी मायके आ गई और पति की शिकायत पुलिस में कर दी. परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पहुंचे. पत्नी ने यहां कहा कि उसने शादी के पांच महीने बाद पति से आईफोन की मांग की, पति तब कुछ नहीं बोले लेकिन सास और अन्य ससुराल वाले मोबाइल वाली बात को लेकर मजाक बनाने लगे. उसने फिर पति से कहा तो पति नाराज हो गया और कहा कि जो है उसे ही चलाओ, दूसरा नहीं मिलेगा. बात बढ़ने पर पति ने पिटाई लगा दी.
इससे वो मायके आ गई लेकिन दो महीने गुजर जाने के बाद भी न तो पति लेने आया और न आईफोन दिलाया. इस वजह से पुलिस में शिकायत की. उधर पति का आरोप है कि पत्नी जब देखो तब फोन में ही लगी रहती है. घर का काम करने को बोलो तो झगड़ा करने लग जाती है. बात—बात पर मायके वालों की धमकी देती है.