आगरालीक्स…आगरा का मौसम सुहाना हो गया है. बारिश और हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है. अभी इतने दिन और रहेगा मौसम खुशनुमा…
आगरा में फिलहाल बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया है. आज सुबह तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई. हालांकि सुबह हल्की धूप निकली थी, लेकिन 8 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया. तेज हवाएं चलने लगीं. आसमान में काले बादल छाए गए. कुछ ही देर बाद झमाझम बारिश होने लगी. बारिश और ठंडी हवाएं चलने से शहर में मौसम सुहाना हो गया.
![](https://agraleaks.com/wp-content/uploads/2022/06/agraleaks-patti-copy.jpg)
मौसम विभाग के मुताबिक 29 मई तक लोगों को गर्मी से राहत मिली. बारिश होने से अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जता रहा है। हालांकि तापमान में एक-दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. आज सुबह मौसम ठंडा होने से लोग खुश नजर आए. हीटवेव और भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने मौसम बदलने पर राहत की सांस ली है.
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 27/05/23) | 34.2 |
Departure from Normal(oC) | -9 |
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 27/05/23) | 25.3 |
Departure from Normal(oC) | -1 |