आगरालीक्स …..आगरा में सुबह से ही धूप निकल आई है, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। तीन दिन तक बारिश की संभावना।
रविवार को आगरा में सुबह से ही धूप निकल आई है, सुबह सुबह मौसम में ठंडक रही। सुबह आठ बजे के बाद धूप तेज होने लगी है, इससे तापमान बढ़ रहा है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है, लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रह सकता है।

30 अगस्त तक बारिश की संभावना
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में 28 से 30 अगस्त तक बादल छाने के साथ बारिश हो सकती है। तीन दिन तक बारिश की संभावना है लेकिन तापमान में गिरावट नहीं आएगी। 31 अगस्त से तेज धूप निकलेगी।
आईएमडी का अनुमान
28-Aug 28.0 36.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
29-Aug 28.0 37.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
30-Aug 27.0 37.0 Partly cloudy sky with one or two spells of rain or thundershowers
31-Aug 26.0 37.0 Mainly Clear sky
01-Sep 26.0 36.0 Mainly Clear sky
02-Sep 27.0 36.0 Mainly Clear sky