आगरालीक्स… आगरा में एटीएम में घुसा चोर, कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से एटीएमों पर नजर रख रहे गार्ड ने देख दिया, इसके बाद जो हुआ, उसका वीडियो देखने के लिए क्लिक करें, टेक्नोलाजी का कमाल।
आगरा के संजय प्लेस में एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का एटीएम है। एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी नहीं था, शुक्रवार देर रात एटीएम में एक युवक घुस गया, सरिया लेकर घुसा युवक एटीएम को तोड़ने लगा। एटीएम में युवक जमीन पर बैठ गया और सरिया से एटीएम तोड़ने लगा।
कंट्रोल रूम में सुरक्षाकर्मियों को दिखाई दे गया चोर
एटीएम में सीसीटीवी लगे हुए हैं, कंपनी द्वारा आगरा से बाहर बनाए गए कंट्रोल रूम में सीसीटीवी की ऑनलाइन मॉनीटरिंग होती है। सुरक्षाकर्मियों को सीसीटीवी देखने पर युवक एटीएम को सरिया से तोड़ता हुआ दिखाई दे गया, उन्होंने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस कर्मियों ने युवक को दबोचा
एटीएम में चोर की सूचना पर पुलिस कर्मी पहुंच गए। एटीएम में घुसते ही सिपाही शुभम ने युवक को दबोच लिया, वह कुछ कर ना पाए, इसके लिए दूसरा सिपाही भी आ गया। युवक ने अपना नाम रवि कुमार निवासी जीवनी मंडी बताया है। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार का कहना है कि चोर को जेल भेज दिया है।