आगरालीक्स….Agra News : वीडियो आगरा में बारिश का कहर, 36 घंटे से बारिश। आगरा दिल्ली हाईवे पर जलभराव में डूबी कार, मकान ढहे, पेड़ टूटे। डीएम ने कंट्रोल रूम के नंबर किए गए जारी। ( Agra News : rain Havoc in Agra, House & Tree collapse, Water Logging in Highway & Colony)
आगरा में मंगलवार रात से बारिश हो रही है, बुधवार के बाद गुरुवार को भी बारिश बंद नहीं हुई। 36 घंटे से हो रही बारिश से कॉलोनियों से लेकर सड़कें डूब गई हैं। आगरा दिल्ली हाईवे पर सिकंदरा और रुनकता के बीच में पानी भरने से वाहन फंस गए हैं, कार डूब गईं। रुनकता से सिकंदरा तक जाम लग गया है।
शहर से लेकर देहात में गिरे मकान
लगातार हो रही बारिश से शहर से लेकर देहात में मकानों की दीवार ढह गई। पीपल मंडी में मकान ढह गया, फतेहपुर सीकरी, खंदारी, फतेहाबाद, बाह सहित कई जगह मकान गिर गए गए हैं। अभी तक कोई जनहानि नहीं हुई है।
हाईवे पर गिरे पेड़, यातायात ठप
बारिश के साथ तेज बारिश से हाईवे पर पेड़ गिर गए हैं। इससे यातायात ठप हो गया है, फतेहपुर सीकरी मार्ग पर पेड़ गिरने से वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। शहर में भी कई जगह पेड़ गिर गए हैं।
मकानों और दुकानों में घुसा पानी
बारिश से शास्त्रीपुरम सहित कई क्षेत्रों में घरों में पानी भर गया है। दुकानों में भी पानी भर गया है। कॉलोनी में पानी भरने से लोग घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
कंट्रोल रूम के नंबर
नगर निगम ने कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 9319406053
आपदा राहत के लिए नंबर 0562- 2260550 और 9458095419