Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Rajesh Goyal became member of Agra Cantonment Board. The post was vacant for three and a half years…#agranews
आगरा

Agra News: Rajesh Goyal became member of Agra Cantonment Board. The post was vacant for three and a half years…#agranews

391

आगरालीक्स…आगरा छावनी बोर्ड के सदस्य बने राजेश गोयल. साढ़े तीन वर्ष से रिक्त था पद. भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने लिया फैसला…

शहर के जाने-माने उद्यमी राजेश गोयल को आगरा छावनी बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है। उनके चयन का पत्र रक्षा मंत्रालय से सीधे आगरा छावनी बोर्ड पहुंचा, जिसमें साढ़े तीन वर्ष से रिक्त पड़े आगरा छावनी बोर्ड सदस्य पद पर राजेश गोयल को मनोनीत किया गया। सदर निवासी राजेश गोयल शहर के प्रसिद्ध माना कैटर्स के स्वामी हैं। इसके अलावा लंबे समय से पार्टी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भाजपा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने राजेश गोयल का चयन आगरा छावनी बोर्ड के सदस्य पद के लिए किया या है।

रक्षा मंत्रालय वाले द्वारा जारी किए गए राजपत्र के बाद राज्यसभा सांसद नवीन जैन, केंद्र राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल, एमएलसी विजय शिवहरे, विधायक डॉ धर्मेश, केशो मेहरा आदि ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शुभकामनाओं के संदेश पोस्ट किए । घोषणा के बाद जयपुर हाउस स्थित ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने राजेश गोयल का भव्य स्वागत किया। राजेश गोयल शहर के तमाम संगठनों में विशिष्ट पद संभाल रहे हैं, जिसमें प्रमुख रूप से आगरा व्यापार मंडल, आगरा कैटरिंग संगठन, वेडिंग इंडस्ट्री एसोसिएशन, वृद्धजन सम्मान समिति आदि के प्रमुख पदों पर आसीन हैं। ब्रज क्षेत्र कार्यालय पर उनका स्वागत करने वालों में हेमंत भोजवानी, राहुल सागर, मनोज गर्ग, महेश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, संजीव चौबे आदि शामिल रहे। निर्मल गिरी, संतोष शर्मा समेत पार्टी के तमाम पदाधिकारी ने राजेश गोयल के पद पर आसीन होने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: Contract worker drowns in Fatehpur Sikri’s Shahi Taalab…#agranews

आगरालीक्स…फतेहपुर सीकरी के शाही तालाब में संविदा कर्मी की डूबने से मौत....

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

error: Content is protected !!