आगरालीक्स…आगरा में पैथोलॉजी में युवती को पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक. बेहोश कर किया रेप और फोटो खींचे…अब कर रहा ब्लैकमेल…रिपोर्ट दर्ज
आगरा में दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है. थाना एत्माद्दौला क्षेत्र में एक युवती ने अपने दोस्त पर धोखाधड़ी से पैथोलॉजी में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर रेप करने का आरोप लगाया है. युवती का कहना है कि रेप के बाद उसने मोबाइल से फोटो खींचे है और अब वह उसे ब्लैकमेल कर रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये है पूरा मामला
थाने में दी गई शिकायत के अनुसार पीड़ित युवती ने आरोपल गाया है कि उसकी दोस्ती खंदौली में रहने वाले एक युवक से हुई थी. वह पैथोलॉजी में काम करता है. 21 अक्टूबर 2021 को युवक ने उसे पैथोलॉजी पर बुलाया. आरोप है कि यहां पर युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया जिसे पीने के बाद उसे होश नहीं रहा. इसके बाद आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से अश्लील फोटो बना लिए. होश आने पर जब युवती ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक उससे शादी करने की कहने लगा. पीड़िता ने इसकी शिकायत आरोपी की बहन से भी लेकिन उसने भी शादी करने की बात कही और कहा कि दहेज में 50 लाख रुपये लेकर आना. घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि मामला पुराना है. जांच की जा रही है. तहरीर मिली है.