आगरालीक्स…Agra News : आगरा में जब कार में बैठकर घूमे थे रतन टाटा, आफिस देखकर बोले अरे ये तो मेरे आफिस से भी बड़ा है। पुरानी यादें।
उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार रात को मुंबई के ब्रीच कैंड हॉस्पिटल में निधन हो गया। उनके निधन पर प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने टवीट किया है। इसके साथ ही देश और दुनिया भर के लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
2013 में आए थे आगरा
रतन टाटा साल 2013 में आगरा आए थे, वे अपने दोस्त मेक्सिकन उद्योगपति इमिलियो डियाज बारसो को ताजमहल दिखाने के लिए आगरा आए थे। आगरा में वरिष्ठ अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा और उद्योगपति डॉ. रंजना बंसल भी उनके साथ ताजमहल में रहे थे, वे करीब एक घंटे ताजमहल में रहे और ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में गाइड से जानकारी ली। कड़ी सुरक्षा के बीच उन्होंने ताजमहल का दीदार किया था।
कार में बैठकर गए थे नुनिहाई स्थित टाटा के शोरूम
करीब 20 साल पहले उद्योगपति रतन टाटा आगरा आए थे वे होटल ताज व्यू में ठहरे थे। डॉ. डीवी शर्मा उद्योगपति रतन टाटा को अपनी कार से लेकर नुनिहाई स्थित टाटा के शोरूम गए थे, उसे देखने के बाद कहा था कि ये आफिस तो मेरे आफिस से भी बड़ा है।