आगरालीक्स …Agra News: आगरा की नई टाउनशिप अटलपुरम में प्लॉट की कीमत क्या होगी, यह कब पता चलेगा, जानें।
आगरा के ककुआ भांडई में 11 सेक्टर में 138 हेक्टेयर में नई टाउनशिप अटलपुरम विकसित की जा रही है। पहले चरण में तीन सेक्टरों में प्लाट की बिक्री होगी। इसके लिए आगरा विकास प्राधिकरण को यूपी रेरा से पंजीकरण करा लिया है। किसानों से खरीदी गई जमीन, अटलपुरम को विकसित करने पर किए जा रहे खर्चे सहित अन्य शुल्कों को शामिल कर प्लॉट की कीमत निर्धारित की जा रही है। इसके लिए टीम गठित की गई है। ( Agra News: Rate of Plot in Atalpuram may be declare on 29th July 2025#Agra)
29 जुलाई को पता चल सकती है प्लॉट की प्रति वर्ग मीटर कीमत
एडीए बोर्ड की बैठक 29 जुलाई को होगी, बोर्ड बैठक में एडीए द्वारा गठित की गई टीम अटलपुरम में निर्धारित किए गए प्लॉट की बिक्री के लिए प्रति वर्ग मीटर जमीन के रेट को प्रस्तुत करेगी। अभी तक चर्चाएं थीं कि 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर के रेट हो सकते हैं लेकिन 30 हजार रुपये प्रति वर्ग मीटर से भी कम रेट हो सकते हैं हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
एडीए के जनहित पोर्टल पर कर सकेंगे आनलाइन आवेदन
अटलपुरम के पहले चरण में तीन सेक्टरों में 637 ईडब्ल्यूएस, एचआईजी और एमआईजी प्लाटों का आवंटन किया जाएगा। आवंटन प्रक्रिया में शामिल होने के लिए एडीए के जनहित पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करना होगा। इसका शुल्क 1100 रुपये दिया गया है, शुल्क जमा करने पर ब्रोशर भी अपलोड कर सकेंगे।
जमानत राशि 10 प्रतिशत तक, लॉटरी से आवंटन
अटलपुरम अगस्त में लांच की जाएगी इसके साथ ही प्लाटों की बिक्री शुरू हो जाएगी। आवेदन शुल्क के साथ ही सामान्य श्रेणी के आवेदकों को प्लॉट की कीमत की 10 प्रतिशत और आरक्षित श्रेणी जिसमें अनुसूचित जाति, जनजाति, भूतपूर्व सैनिक, 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक और 50 साल से अधिक उम्र के सरकारी कर्मचारी शामिल हैं उन्हें 5 प्रतिशत जमानत राशि जमा करनी होगी। लॉटरी से प्लॉट का आवंदन किया जाएगा, लॉटरी में नाम न आने पर जमानत राशि वापस कर दी जाएगी। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली के अनुसार, अटलपुरम को लांच करने की तैयारी चल रही हैं।