Tuesday , 13 January 2026
Home आगरा Agra News: Reconciliation of dispute between husband and wife in counselling….#agranews
आगरा

Agra News: Reconciliation of dispute between husband and wife in counselling….#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पत्नी ने मंगाई गजक और मूंगफली. पति शराब पीकर घर पहुंच गया खाली हाथ…नाराज पत्नी की कर दी पिटाई. थाने पहुंच गया मामला

आगरा में पति—पत्नी के बीच विवाद के मामले काउंसलिंग में सामने आते रहते हैं. अब एक और मामला आया है जिसमें पत्नी ने पति से गजक और मूंगफली मंगाई लेकिन पति शाम को खाली हाथ पहुंच गया और ऊपर से शरा पीये हुए था. जब पत्नी ने नाराजगी जताई तो उसकी पिटाई कर दी. इस पर पत्नी मायके चली गई और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी.

शनिवार को यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहंचा. पत्नी ने काउंसलिंग में बताया कि बीते माह सर्दी अधिक पड़ने पर उसने पति से गजक और मूंगफली लाने को कहा लेकन पति शाम को शराब पीकर और खाली हाथ घर लौटा. वहीं पति ने बताया कि वो गजक लाना भूल गया था पत्नी से अगले दिन लाकर देने को कहा लेकिन उसने लड़ाई शुरू कर दी इससे उसे गुस्सा आ गया. काउंसलर ने पति से माफी मंगवाई और दोनों के बीच सुलह कराई.

Related Articles

आगरा

Agra News: Dr. BRA University organised ‘Run for Swadeshi’ rally on National Youth Day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में राष्ट्रीय युवा दिवस पर ‘रन फ़ॉर स्वदेशी’. विवि छात्र-छात्राओं, शिक्षकों...

आगरा

Agra News: Blankets distributed for cows at Kanha Gaushala in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की कान्हा गौशाला में गायों के लिए बांटे कंबल. 900 गौमाताओं...

आगरा

Agra News: A CNG car suddenly caught fire in Sadar, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में बर्निंग कार. सदर में अचानक सीएनजी कार में लगी आग....

आगरा

Agra Weather: The night temperature in Agra dropped below 5 degrees Celsius, possibility of Dense fog…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में रात का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचा. दिन...

error: Content is protected !!