आगरालीक्स….Agra News: आगरा में मंडल स्तरीय युवा उत्सव 17 दिसंबर को। कार्यक्रम में लोक नृत्य,लोकगीत समूह,कहानी, लेखन कविता,पेंटिंग एवं इनोवेशन आदि विधाओं में आयोजित की जाएगी प्रतियोगिता।
जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी ने अवगत कराया है कि युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में मण्डल स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन 17 दिसंबर को जेपी सभागार खंदारी कैंपस में प्रातः 09 बजे से किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में लोक नृत्य समूह लोकगीत समूह ,कहानी लेखन कविता लेखन डिक्लेमेश पेंटिंग एवं इनोवेशन (साइंस मेला प्रदर्शनी) आदि विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
यहां कर सकते हैं संपर्क
प्रतिभागियों की आयु 15 से 29 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आयु की गणना 01 सितंबर 2025 से की जाएगी, अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर-9560761840 पर संपर्क कर सकते हैं। उक्त प्रतियोगिता में आगरा मंडल के अंतर्गत आने वाले जिला मथुरा फिरोजाबाद एवं मैनपुरी एवं आगरा के विजेता प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।