आगरालीकस…आगरा में अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण हुए शुरू. जानें पंजीकरण शुल्क और कहां करा सकते हैं पंजीकरण
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. इस साल बाबा बर्फानी की यात्रा एक जुलाई से शुरू होगी जो कि 31 अगस्त तक चलेगी. यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है और रजिस्ट्रेशन आनलाइन और आफलाइन दोनों तरह से किए जा रहे हैं. श्रद्धालु श्री अमरनाथ यात्रा के आनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर यात्रा के लिए अप्लाई भी कर सकते हैं. इसके अलावा आफलाइन रजिस्ट्रेशन पंजाब नेशनल बैंक, एसबीआई, जम्मू कश्मीर बैंक और यस बैंक की शाखओं में भी किए जा रहे हैं.यात्रा के लिए गाइडलाइंस का फॉलो करना भी जरूरी है जिसके तहत 13 साल से 70 साल की उम्र के लोग अमरनाथ्ज्ञ यात्रा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. इसके लिए हेल्थ सर्टिफिकेट भी अनिवार्य है वहीं 6 हफ्ते या उससे ज्यादा की प्रेग्नेंट महिलाओं को यात्रा करने की अनुमति नहीं है.

आगरा में यहां हो रहे रजिस्ट्रेशन
श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आगरा में हींग की मंडी स्थित जम्मू कश्मीर बैंक में रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं. सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं. सबसे पहले यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं जहां चार चिकित्सकों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण करा रहे हैं. मेडिकल तैयार होने के बाद वे हींग की मंडी स्थित जम्मू कश्मीर बैंक जा रहे हैं जहां देापहर तीन से पांच बजे तक बैंक में पंजीकरण हो रहा है. हालांकि दो दिन बैंक में सर्वर खराब रहा जिसके कारण रजिस्ट्रेशन बुधवार से शुरू हुए. परेशानी की बात ये है कि एक ही काउंटर पर सिर्फ दो घंटे के लिए रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं जिसके कारण यहां लेागों की भीड़ लगी हुई है. आफलाइन पंजीकरण के लिए 120 रुपये लिए जा रहे हैं जबकि आनलाइन रजिस्ट्रेशन व ग्रुप रजिस्ट्रेशन के लिए 220 रुपये प्रति यात्री शुल्क है.