Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Remembering Seth Achal Singh on his 128th birth anniversary…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Remembering Seth Achal Singh on his 128th birth anniversary…#agranews

229

आगरालीक्स…आगरा में स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद एवं अचल ट्रस्ट के संस्थापक सेठ अचल सिंह की 128 वीं जयंती पर किया गया याद. जिला प्रशासन से कहा—सेठ अचल सिंह सहित सभी स्वतंत्रता सेनानियों की यादों को संजोया जाए

सत्यमेव जयते को मिला श्रेष्ठ आदर्श संस्था का सम्मान
स्वतंत्रता सेनानी, पूर्व सांसद और अचल ट्रस्ट के संस्थापक स्वर्गीय सेठ अचल सिंह की 128 वीं जयंती पर रविवार शाम दरेसी स्थित अचल भवन में अचल ट्रस्ट का वार्षिक समारोह मनाया गया। कृतज्ञ आगरा वासियों ने सेठ अचल सिंह का भावपूर्ण स्मरण किया। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर भावांजलि दी। समारोह में वर्ष 2020-21 की श्रेष्ठ आदर्श संस्था के रूप में सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते को 31 हजार रुपए की धनराशि का चेक, शॉल, माला और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मानव सेवा की एक और अनूठी पहल करते हुए लखनऊ के एक जरूरतमंद विकलांग छात्र के लिए बैटरी ऑपरेटेड व्हीलचेयर हेतु 21 हजार रुपए की धनराशि का चेक सत्यमेव जयते संस्था के अध्यक्ष मुकेश जैन को प्रदान किया गया।

सेठ अचल सिंह की लगाएँ प्रतिमा
ट्रस्ट के उप मंत्री शशि शिरोमणि ने अपने उद्बोधन में बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के सेठ अचल सिंह सहित आगरा के सभी स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृतियों को सँजोने और उन्हें सम्मानित किए जाने की अपील जिला प्रशासन से की। उन्होंने महापौर से शहर में उपयुक्त स्थल का चयन कर सेठ अचल सिंह जी की प्रतिमा नगर निगम द्वारा लगाए जाने की भी अपील की।

पेश किया जनसेवा का अनुपम उदाहरण
इस अवसर पर ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. एमसी गुप्ता ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि सन् 1935 में सेठ अचल सिंह जी ने एक लाख रुपए से ज्यादा की राशि के दान से अचल ट्रस्ट की स्थापना कर जनसेवा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। सेठ जी द्वारा स्थापित अचल ट्रस्ट जनसाधारण की सेवा में उल्लेखनीय भूमिका निभा रहा है।

महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे सेठ जी
समारोह के मुख्य अतिथि महापौर नवीन जैन ने कहा कि सेठ जी का जीवन सार्वजनिक भलाई और परोपकार के लिए द्रवित रहता था। वह महिला शिक्षा के प्रबल समर्थक थे। विशिष्ट अतिथि विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने भी सेठ अचल सिंह के सेवा कार्यों की सराहना की। स्वतंत्रता सेनानी रानी सरोज गौरिहार ने भी सेठ अचल सिंह जी का भावपूर्ण स्मरण किया।

वीडियो से प्रदर्शित की जीवन की झाँकी
शुरू में बीडी जैन गर्ल्स स्कूल की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया। अचल ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया और ट्रस्ट की वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर सुनाई। ट्रस्ट के अध्यक्ष, पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन का वक्तव्य उनकी अस्वस्थता के चलते वीडियो द्वारा प्रसारित किया गया। सेठ जी के जीवन वृत्त और सम्मानित संस्था सत्यमेव जयते के क्रियाकलाप को भी वीडियो द्वारा प्रदर्शित किया गया।

यह भी रहे शामिल..
सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चिमटी ने समारोह का कुशल संचालन किया। इस दौरान सत्यमेव जयते संस्था के अध्यक्ष मुकेश जैन, सचिव गौतम सेठ, अचल ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बोहरा, ट्रस्टी रविंद्र सिंह बोहरा, माल चंद जैन, अशोक राठी, संजीव सिंह, सुभाष चंद्र सुराना, ऋषभ सिंह वोहरा, मनोज वोहरा, बीडी जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वंदना अग्रवाल, बीडी जैन बाल मंदिर की प्रधानाचार्य श्रीमती हुस्न बानो, बीडी जैन कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती अंजली नाकरा, जेएस फौजदार, पूर्व विधायक सतीश चंद गुप्ता, शांति स्वरूप गोयल, डॉ. श्री भगवान शर्मा, पार्षद राकेश जैन, पार्षद अनुराग चतुर्वेदी, प्रेमचंद जैन, शलभ शर्मा, मधुरिमा शर्मा, रमन भल्ला, रवि बंसल, हरीश वासवानी, रविंद्र अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, रवि अग्रवाल आलोक अग्रवाल, अशोक गोयल और रोहित अग्रवाल भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!