आगरालीक्स…आगरा में वोट से चोट करने का अपना टाइम आ गया. प्राचीन कैलाश मंदिर यमुना आरती पर लिया संकल्प, 7 मई मतदान में आगरा को बनाएंगे अव्वल
अरे भाई अपना टाइम आ गया, लोकतंत्र के महापर्व में आहुति देने के लिए तैयार हो जाएं। सबसे पहले मतदान करें, इसके बाद जलपान,7 मई मतदान के लिए उत्साह और लोकतंत्र में सहभागिता का संकल्प हर आगरावासी को लेना।इसी उदृदेश्य के साथ सोमवार को प्राचीन कैलाश मंदिर मां यमुना आरती स्थल पर मतदान जागरूकता शपथ दिलाई गई।
श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी महंत गौरव गिरी, सागर गिरी श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत 7 मई को मतदान करने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष डॉ.मदन मोहन शर्मा ने बताया कि इसके लिए सोशल मीडिया की मदद के साथ ही हर सोमवार को यमुना आरती स्थल श्री कैलाश मंदिर परिसर पर यमुना आरती संपन्न हुई 7 मई को 100% मतदान का संकल्प दिलवाया गया.मुख्य अतिथि मनोज गुप्ता,अर्चना गुप्ता,पंकज सिंह राठौर, विजय यादव,जय सिंह यादव रहे मौजूद। मुख्य रूप से नकुल सारस्वत,मनोज गुप्ता,अर्चना गुप्ता,पंकज सिंह राठौर, विजय यादव,जय सिंह यादव,विशेष गिरी कार्यक्रम में मौजूद रहे।