आगरालीक्स…आगरा मंडी समिति में चुनाव ड्यूटी पर आई महिला कार्मिक की बिगड़ी तबीयत. अस्पताल में कराया भर्ती…गर्मी के कारण बुरा हाल
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर तीसरे फेज में कल आगरा सुरक्षित सीट और फतेहपुर सीकरी सीट पर मतदान होना है. इसके लिए आज चुनाव ड्यूटी पर कार्मिक पहुंच गए हैं लेकिन आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण मतदान कार्मिकों का भी हाल बेहाल है.
आज मंडी समिति में चुनाव ड्यूटी के लिए आईं शिक्षिका मीना सिंह की तबीयत बिगड़ गई. डिप्टी सीएमओ डॉक्टर नंदन सिंह ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद एपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया. तबीयत में थोड़ा सुधार होने के बाद उन्हें रेनबो हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया. नंदन सिंह के अनुसार अब वह ठीक है. गर्मी के कारण उनकी तबीयत खराब हुई है.