आगरालीक्स…आगरा के वाटर वर्क्स चौराहे पर रोडवेज बस में लगी आग. खचाखस सवारियों से भरी बस में मची चीख पुकार. शीशे तोड़कर लोगों ने लगाई छलांग
आगरा के वाटर वर्क्स चौराहे पर आज शाम को उस समय अफरातफरी मच गई जब रोडवेज की एक बस में अचानक आग लग गई. बस सवारियों से पूरी तरह से खचाखच भरी हुई थी, लेकिन जब इसकी जानकारी सवारियों को हुई तो चीख पुकार मच गई. आनन—फानन में लोग बस के शीशे तोड़कर वहीं से छलांग लगा बैठे. हालांकि समाचार लिखे जाने तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

आगरा के वाटर वर्क्स पर शाम करीब साढ़े छह बजे आगरा से मैनपुरी सवारियों को लेकर जा रही मैनपुरी डिपो की एक बस में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. बस में से धुआं उठता देख सवारियों में चीख पुकार मच गई. चालक ने बस के ब्रेक लगा दिए. इससे बस से बाहर निकल रही सवारियेां में अफरातफरी मच गई. बस में पीछे की ओर बैठी सवारियों ने फौरन ही शीशा तोड़ दिया और वहां से छलांग लगा दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई. घटना में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.