आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने अनाथ आश्रम के बच्चों, महिलाओं और संस्था के स्टाफ को मिठाई देकर मनाई दीपावली…देखें फोटोज
दीपावली खुशियों का पर्व है और आगरा पुलिस ने भी इस खुशियों के पर्व को उन लोगों के साथ साझा किया है जिनका कोई नहीं है. दीपावली पर्व के दृष्टिगत आईजी नचिकेता झा के द्वारा जनपद आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्रान्तर्गत प्रेमदान अनाथ आश्रम में, आश्रम के बच्चें, बच्चियों, महिलाओं और संस्था के स्टाफ को फल, मिठाई भेंट की गई तथा दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी गई. इस दौरान उनके साथ कई अन्य पुलिसकर्मी भी वहां मौजूद रहे.