आगरालीक्स…रोबोटिक सर्जरी अब भविष्य नहीं वर्तमान. हर गायनेकोलॉजिस्ट को लैप्रोस्कोपी में ट्रेड होना जरूरी. आगरा में एंडो-रोबो सर्जरी पर हुई चर्चा. आगरा में पहली बार कमलेश टंडन हॉस्पिटल में टेली रोबो सर्जरी
रोबोटिक सर्जरी अब भविष्य नहीं वर्तमान बन चुका है। गायनी में लगभग सभी ऑपरेशन लैप्रोस्कोपिक विधि से किए जा सकते हैं। इसलिए मरीजों की बेहतरी के लिए सभी गायनेकोलॉजिस्ट को लैप्रोस्कोपी में ट्रेड होना जरूरी है। कह कहना था पद्मश्री डॉ. उषा शर्मा का। उन्होंने एंडो रोबो गायनी-2025 कार्यशाला के लिए आयोजन समिति की सराहना की। मेडिकल डायरेक्टर एंड चीफ ऑफ जेनीटोयूरो- ऑंकोलॉजी, राजीव गांधी कैंसर इंस्टीट्यूट के डॉ. सुधीर रावल ने कहा कि आगरा में पहली बार टेली रोबो सर्जरी के लिए शुभकामनाएं दीं।
अवसर था ताज होटल एंड कनवेन्शन सेन्टर में आयोजित दो दिवसीय आगरा ऑब्सट्रेटिकल एंड गायनेकोलॉजी सोसायटी के नेशनल व यूपी चैप्टर व डॉ. कमलेश टंडन हॉस्पीटल एंड टेस्ट ट्यूब बेबी सेन्टर द्वारा एंडो रोबो गायनी 2025 कार्यशाला के उद्घाटन समारोह का। अतिथियों का स्वागत करते हुए आयोजन समिति के अध्यक्ष डॉ. मित टंडन ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में नई विधाओं व तकनीकों के आदान प्रदान के साथ नई सम्भावनाओं को आगे बढ़ाएगी एंडो रोबो गायनी 2025 कार्यशाला। देश के विभिन्न प्रांतों से आए 400 से अधिक चिकित्सकों की कार्यशाला में उपस्थिति सराहनीय है। आईएजीई यूपी चैप्टर की चेयरपर्सन डॉ. नूतन जैन, डॉ. कल्याण barmade ने चार ऑपरेशन थिएटर में आज 25 ऑपरेशन को कार्यशाला की सफलता बताया। कहा सीखने की कोई सीमा नहीं होती।
कार्यशाला व वर्कशॉप आयोजित कर एसोसिएशन द्वारा गाइनेकोलॉजिस्ट को ट्रेंड किया जा रहा है। अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया। समारोह का शुभारम्भ गणेश वंदना के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. कमलेश टंडन डॉ. पं. मलासकर, डॉ. नीलम ओहरी, डॉ. वैशाली टंडन, एओजीएस की चेयरपर्सन डॉ. रिचा सिंह, डॉ. निधि बंसल आदि उपस्थित थीं। संचालन डॉ. निहारिका मल्होत्रा ने किया।