आगरालीक्स…संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित. स्वास्थ्य कारणों से लिया गया फेसला. दो दिन से नहीं कर रहे थे पदयात्रा
वृंदावन के प्रसिद्ध संत ओर राधा नाम का प्रचार कर देश दुनिया में ख्याति प्राप्त करने वाले संत प्रेमानंद महाराज की रात्रिकालीन पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है. संत प्रेमानंद के स्वास्थ्य कारणों से ये फैसला लिया गया है. पिछले दो दिन से संत की पदयात्रा नहीं हो रही थी जिसके कारण हजारों श्रद्धालु पदयात्रा में उनके दर्शन के लिए इंतजार कर कर के अपनी रात गुजा रहे थे.
शनिवार को श्रीराधा केलिकुंज आश्रम से जारी सूचना के तहत संत की सुबह चार बजे निकलने वाली पदयात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई है. इस लिए जो भी श्रद्धालु रातभर रास्ते में खड़े रहकर संत प्रेमानंद के दर्शन को यहां पहुंच रहे हैं वे रात में पदयात्रा के दर्शन के लिए न पहुंचें. बता दें कि संत प्रेमानंद हर रोज सुबह चार बजे छटीकरा मार्ग स्थित श्रीकृष्ण शरणम आवासीय कॉलोनी स्थित अपने आवास से परिक्रमा मार्ग के रमणरेती क्षेत्र स्थित श्रीराधा केलिकुंज आश्रम में पदयात्रा करते ुए पहुंचते थे. संत के दर्शन के लिए रात नौ बजे से ही पूरे रास्ते में देश के विभिन्न प्रांतों के हजारों श्रद्धालु यहां पहुंच जाते थे.