आगरालीक्स…27 जून को वृंदावन आ रहे हैं राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द. जिला प्रशासन तैयारियों में जुटा. राज्यपाल आनंदी बेन पटैल और सीएम योगी भी आएंगे स्वागत को..
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को वृंदावन आ रहे हैं. राष्ट्रपति भवन से उनके आगमन की तारीख प्रस्तावित होते ही जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है. राष्ट्रपति के वृंदावन आगमन पर उनके स्वागत को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी आएंगे. हालांकि अभी राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम निर्धारित नहीं हुआ है.

निराश्रित माताओं से करेंगे मुलाकात, बांके बिहारी जी के करेंगे दर्शन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 27 जून को नगला रामताल स्थित कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन के पास बनाए जा रहे हेलीपैड पर उतरेंगे. यहां राज्यपाल और सीएम उनका स्वागत करेंगे. यहां से राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर महिला आश्रय सदन में रह रहीं निराश्रित माताओं से मुलाकात करेंगे. इसके बाद वृंदावन के ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को जाएंगे. उनकी सुरक्षा को लेकर एसएसपी ने पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं. एलआईयू, डॉक स्क्वॉयड सहित सभी टीमें सुरक्षा परखेंगी.