आगरालीक्स…रोटरी क्लब आगरा न्यू ने सेवा कार्यों से डॉक्टर डे. 10 स्थानों पर कैम्प लगाया तो 10 स्कूलों में पौधरोपरण किया और 501 स्कूल बैग भी बांटे…
रोटरी क्लब आगरा न्यू ने रोटरी वर्ष 2025-26 के प्रथम दिन को समाजसेवा के विविध कार्यों के माध्यम से यादगार बना दिया। क्लब ने 1 जुलाई 2025 को विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर 10 विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर और 10 स्कूलों में पौधारोपण कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। क्लब ट्रेनर एवं पूर्व सहमंडल अध्यक्ष डॉ. पंकज नगायच ने बताया कि क्लब का उद्देश्य केवल आयोजनों तक सीमित नहीं, बल्कि हर माह एक चिकित्सा शिविर और एक पौधारोपण अभियान चलाने का है। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष डॉ. अशोक दुनेरिया ने बताया कि क्लब द्वारा 501 स्कूल बैग वितरित किए जाएंगे। आज राजकीय प्राथमिक विद्यालय अंगूठी में 230 बैग और प्राथमिक विद्यालय बोदला में 105 बैग आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को वितरित किए गए। क्लब अध्यक्ष डॉ. योगेश सिंघल ने घोषणा की कि रोटरी क्लब हर महीने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता अभियान भी चलाएगा। चिकित्सा दिवस के उपलक्ष्य में क्लब सचिव पवित्र शर्मा ने उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों को शुभकामनाएं दीं। इन सेवा कार्यों में कोषाध्यक्ष यतीश सिंह, चार्टर मेंबर श्री अरुण सिंह, डॉ. रजनीश सिंह, मनोज बजाज, इंद्रेश प्रताप सिंह, डॉ. डी.के. शर्मा, डॉ. अजय अरोड़ा, सुमित वार्ष्णेय, ग्राम प्रधान, विद्यालय स्टाफ व स्थानीय ग्रामीणों ने सहभागिता की।