आगरालीक्स…नई हो या पुरानी, बाइक चोरी की और काटकर कबाड़ी को बेच डाली. आगरा में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय चोर किए अरेस्ट, सात चोरी की बाइकें भी मिलीं. दो कटी बाइकों के पार्टर्स और तमंचा भी बरामद
आगरा की थाना शमशाबाद पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय चोरो को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनके कब्जे व निशादेही से 07 अदद मोटरसाइकिल (चोरी की), 02 अदद मोटरसाईकिल के कटे हुये पार्टस व 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया है. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.चैकिंग के दौरान पकड़े
थाना शमशाबाद पुलिस टीम द्वारा इरादतनगर बाईपास पर चैकिंग की जा रही थी. चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि इरादतनगर की तरफ से चोरी की मोटर साइकिल पर सवार 02 व्यक्ति आ रहे है जिनके पास अवैध असलाह भी हो सकता है. पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तगण मुबीन पुत्र मुन्तियाज व रवि हुसैन पुत्र अहसान अली को इरादतनगर बाईपास से गिरफ्तार किया गया. अभियुक्तगण के कब्जे से 01 अदद केटीएम मोटरसाइकिल, 01 अदद अवैध तमंचा मय 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व निशादेही से 06 अदद मोटर साइकिल, 02 अदद मोटरसाइकिल के कटे हुए पार्टस बरामद हुए. जिस सम्बन्ध मे थाना शमशाबाद पर मु0अ0स0 171/25 धारा 317(2) / 317 (5) बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया.
पूछताछ का विवरणः-
पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगण से पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा अपना नाम क्रमशः मुबीन पुत्र मुन्तियाज व रवि हुसैन पुत्र अहसान अली बताया गया बरामदा मोटर साइकिलो के बारे मे पूछताछ करने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण अलग-अलग स्थानो से मोटरसाइकिल चोरी करके के पुराने खण्डर जैसी जगहों पर छुपा देते है पकडे जाने के डर से मोटरसाइकिलो को काट-काट कर राह चलते कबाडियो को बेच देते है.
घटना न० 1 बराम मोटरसाइकिल नं0 UP14FQ3880 के बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल करीब 05 माह पहले गाजियाबाद से चोरी की
थी।
घटना न0 2 – बरामद मोटरसाइकिल नं0 DL3SEB1900 के बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल नई दिल्ली से चोरी की थी।
घटना न0 3 – बरामद मोटरसाइकिल नं0 UP76AN9980 के बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल फर्रुखाबाद से चोरी की थी।
घटना न0 4 – बरामद मोटरसाइकिल नं0 UP83AS6945 के बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल फिरोजाबाद से चोरी की थी ।
घटना न0 5 – बरामद मोटरसाइकिल नं0 UP80BN6134के बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल आगरा से चोरी की थी।
घटना न0 6 – बरामद मोटरसाइकिल नं0 UP84Z6991 के कटे हुये पार्टस के बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल मैनपुरी से चोरी की थी।
घटना न0 7 – बरामद मोटरसाइकिल नं0 UP83BE2414 के कटे हुये पार्टस बारे में पूछने पर अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि अभियुक्तगण द्वारा उक्त मोटरसाइकिल फिरोजाबाद से चोरी की थी।