आगरालीक्स…हर टच गुड नहीं होता, कुछ बैड भी होते हैं…रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा आगरा ने 300 से अधिक स्टूडेंट्स को दी गुड टच और बैड टच की जानकारी…
रोटरी क्लब ऑफ़ आगरा द्वारा आज मिडास अकादमी, सिकंदरा में सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श पर कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसमे एकेडमी के 300 विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यशाला की प्रमुख वक्ता पोस्को एक्ट की विशेषज्ञ अधिवक्ता नम्रता मिश्रा ने विद्यार्थियों को उनकी बॉडी बॉउंड्रीज़ के विषय मे विस्तृत रूप से समझाया तथा एक कहानी के माध्यम से बच्चो को असुरक्षित स्पर्श के विषय मे जानकारी दी।
अध्यक्ष नम्रता पणिकर ने बच्चो को मुख्या हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी दी तथा साइबर सुरक्षा से भी अवगत कराया। विद्यालय के निदेशक मंथन रावत ने रोटरी क्लब को इस महत्वपूर्ण विषय पर कार्यशाला आयोजन करने के लिया धन्यवाद दिया। कार्यशाला मे रोटेरियन प्रदीप मित्तल, रोटेरियन मनोज आर कुमार, श्री कृष्णा रावत आदि उपस्थित रहे।