आगरालीक्स…आगरा में जांच शिविर लगाया गया तो 90 प्रतिशत लोगों का बोन डेन्सिटी कम पाई गई. 15 मरीज़ों में 30% गठिया पाई गई. डॉक्टरों ने बताया कारण और उपचार
रोटरी क्लब ऑफ़ ताज सिटी द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्रिमसन पैलेस पर जांच शिविर लगाया गया. जिसका उद्घाटन SN मेडिकल कॉलेज के अस्थि रोग विभागाध्यक्ष डॉक्टर CP पाल ने किया. इसमें लगभग 42 मरीज़ों का परीक्षण किया गया. ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉक्टर DP शर्मा ने सभी मरीज़ों का परीक्षण किया.

उन्होंने बताया कि आसपास के शहर के भी कई मरीज़ों का परीक्षण किया गया. इसके बाद उनकी बोन मिनरल डेन्सिटी चेक भी किया गया. 90 प्रतिशत लोगों का बोन डेन्सिटी कम पाया गया.
इसका इलाज उनको समझाया गया. 15 मरीज़ों में 30% गठिया पाई गई, उसका कारण मोटापा, खानपान, एक्सरसाइज न करना समझाया गया गया. इस अवसर पर रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो. समीर राणा, सचिव धीरज, यादराम वर्मा, डॉक्टर DV शर्मा आदि उपस्थित रहे.