Thursday , 13 August 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Route Diversion in Agra from 4PM today for First Monday of Sawan#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Route Diversion in Agra from 4PM today for First Monday of Sawan#Agra

470

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में आज शाम चार बजे से सोमवार रात तक रूट डायवर्जन रहेगा, सावन के पहले सोमवार पर श्री राजेश्वर मंदिर का मेला है। देखें। ( Agra News: Route Diversion in Agra from 4PM today for First Monday of Sawan#Agra)


आगरा के चारों कोनों पर शिव मंदिर हैं, ऐसे में सावन के हर सोमवार पर मेला लगता है। पहले सोमवार पर श्री राजेश्वर मंदिर, शमसाबाद रोड पर मेला लगता है। इसके साथ ही बड़ी संख्या में कांवड़ लेकर युवा आते हैं। शिव मंदिरों पर कावड़ चढ़ाई जाती हैं। आज शाम को मेले का शुभारंभ होगा। इसके लिए रूट डायवर्जन किया गया।
श्री राज राजेश्वर महादेव मंदिर थाना क्षेत्र सदर की यातायात व्यवस्थाः-
फूल सैय्यद चौराहा से शमशाबाद रोड़ पर राजपुर चुंगी की ओर भारी, मध्यम वाहन नहीं जायेंगे । अमर होटल तिराहा से श्री राज राजेश्वर मंदिर की तरफ भारी, मध्यम वाहन नहीं जायेंगे।
अमर होटल से शमशाबाद रोड़ पर हल्के चार पहिया वाहन गोल मार्केट राजपुर चुंगी तक आयेंगे।

आगरा से शमशाबाद की ओर जाने वाले वाहन फतेहाबाद रोड़ से तोरा चौकी से एकता चौकी होकर शमशाबाद रोड़ की तरफ जायेंगे ।

राजपुर चुंगी से कहरई मोड़ तक सभी प्रकार के वाहन प्रतिबन्धित रहेंगे ।
शमशाबाद से आगरा की तरफ आने वाले वाहन
(1) शमशाबाद से आगरा आने वाले हल्के वाहन एकता चौकी से तोरा चौकी से फतेहाबाद रोड होते हुये अपने गंतव्य को जायेंगे ।
(2) शमशाबाद से आगरा की ओर आने वाले भारी वाहनों को शमशाबाद चौराहा से डायवर्ट कर इरादत नगर से सैंया होकर अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा ।
श्री रावली महादेव मंदिर थाना क्षेत्र रकाबगंज की यातायात व्यवस्था

साईं की तकिया चौराहा, छीपीटोला तिराहा, टंकी चौराहा की ओर से कोई भी बड़ा वाहन मैटाडोर, टूरिस्ट बस, रोडवेज बस, लोडर आदि रावली की तरफ नहीं आ सकेंगे। टूरिस्ट व रोडवेज की बसों को क्लब चौराहा व साईं की तकिया चौराहा से डायवर्जन कराया जायेगा ।
श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर थाना क्षेत्र मन्टोला की यातायात व्यवस्था

चिम्मन पुडी चौराहा, दरेसी 1 व 2 तथा हाथीघाट तिराहे से कोई भी बड़ा वाहन मनकामेश्वर मंदिर की तरफ नहीं आ सकेंगे।
श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर थाना शाहगंज की यातायात व्यवस्थाः-

पृथ्वीनाथ फाटक सेश्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर की ओर भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबन्धित रहेगा।
जनपद हाथरस से आगरा की ओर से आने वाले भारी वाहनों को जनपद हाथरस पुलिस द्वारा हाथरस एवं सादाबाद से डायवर्ट कर सिकन्दराराऊ अथवा मथुरा की ओर भेजा जायेगा ।


बाह्य डायवर्जन:-
मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ को निर्बाध रूप से जा सकेगा। इसी प्रकार फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा।

फिरोजाबाद से
जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रूनकता से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।

अलीगढ़ की तरफ से आने वाले समस्त वाहन खंदौली चौराहा से मुड़ी चौराहा होते हुये एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।

जलेसर (एटा) से आगरा आने वाले समस्त वाहन मुडी चौराहे से एत्मादपुर से एनएच-19 होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।

रामबाग चौराहे से हाथरस की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।

शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर हाथरस की ओर जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर से एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे।
यमुना

रामबाग चौराहे से जलेसर (एटा) की ओर जाने वाले समस्त भारी वाहन रामबाग चौराहे से एनएच- 19 से टुण्डला होकर अपनने गंतव्य को जायेंगे।

शाहदरा चुंगी से टेढ़ी बगिया होकर जलेसर ( एटा) की ओर जाने वाले भारी वाहन शाहदरा चुंगी से एनएच-19 से टुण्डला होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।

ग्वालियर / जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से होकर एनएच-19 से कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
10.फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन नगर क्षेत्र में न आकर रिंग रोड से होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।

शमशाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से 100 फुटा से इनर रिंग रोड होते हुये तोरा चौकी के सामने निकलकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।

एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन आगरा महानगर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एन्ट्री प्वाइन्टों पर बैरियर ड्यूटी लगाकर डायवर्जन किया जायेगा।

रोहता नहर चौराहा, मलपुरा नहर चौराहा, पथौली नहर चौराहा, एनएच-19 पर – रामबाग चौराहा, वाटरवर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खन्दारी चौराहा, आर.बी.एस. चौराहा, गुरूद्वारा गुरू का ताल, सिकन्दरा तिराहा, बोदला चौराहा, एत्मादौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी एवं महानगर आगरा के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा ।

रामबाग चौराहा से एत्माद्दौला तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर आगरा किला अमर सिंह गेट से तारघर चौराहा से क्लब चौराहा से मधूनगर चौराहा से रोहता नहर चौराहा तक कांवडियों के मार्ग पर भारी वाहनों का

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Agra Police seized liquor worth ₹45 lakh; smuggler arrested…#agranews

आगरालीक्स…‘पुष्पा’ के दिमाग से भी तेज शराब तस्कर लेकिन आगरा पुलिस इनसे...

बिगलीक्स

Agra News: The 13-year-old son of an Agra-based coaching centre owner was found at a metro station in Lucknow…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कोचिंग संचालक का 13 साल का बेटा लखनऊ में मेट्रो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A health camp will be held at Sharda Clinic on August 15; it will feature a special focus on people struggling with obesity

आगरालीक्स…4000 रुपए तक में होने वाली जांचें मात्र 200 रुपए में ही...

बिगलीक्स

Agra News Live: 11th Student absconding with woman teacher from Agra

आगरालीक्स आगरा से लापता छात्र अपनी शिक्षिका संग लापता, सीसीटीवी में छात्र...

error: Content is protected !!