Wednesday , 30 September 2026
Home आगरा Agra News: Sameer Rana of Rotary Club Agra Taj City got the responsibility of the post of President…#agranews
आगरा

Agra News: Sameer Rana of Rotary Club Agra Taj City got the responsibility of the post of President…#agranews

426

आगरालीक्स…आगरा में रोटरी क्लब आगरा ताजसिटी के 30 वें अधिष्ठापन समारोह में रोटेरियन समीर राणा को मिली अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी. आदर्श नंदन गुप्त को पत्रकार रत्न और कुमार ललित को मिला कवि रत्न सम्मान

रोटरी क्लब ऑफ आगरा ताज सिटी द्वारा शनिवार देर रात फतेहाबाद रोड स्थित होटल क्लार्कसीराज में 30 वाँ अधिष्ठापन समारोह आयोजित किया गया। आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया, आगरा की सुपरिन्टेन्डैन्ट डॉ. स्मिथा एस. कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर अध्यक्ष समीर राणा सहित नई कार्यकारिणी टीम को शपथ दिलवाकर अधिष्ठापित करवाया तथा नये सदस्यों को क्लब में शामिल करवाया। उन्होंने इस अवसर पर अपने उद्गार व्यक्त करते कहा कि हमें अपने देश की प्राचीन धरोहर को सँभालना होगा तभी हम अपने देश की पहचान और संस्कृति को बचा पायेंगे। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब ने भारत में रचनात्मक कार्य कर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभायी है, जिसके लिए हर रोटरी सदस्य बधाई का पात्र है।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार आदर्शनंदन गुप्त को पत्रकार रत्न और उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा सम्मानित कवि कुमार ललित को कविरत्न सम्मान प्रदान किया गया। प्रारंभ में रो. शशि शिरोमणि ने अतिथियों का स्वागत कर क्लब की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। रो. अध्यक्ष समीर राना और रो. प्रतिभा ने सुपरिन्टेन्डैन्ट महोदया का माल्यार्पण कर स्वागत किया। सभा का संचालन पूर्व अध्यक्ष रो. अम्बरीष पटेल द्वारा व धन्यवाद ज्ञापन रो. डा० डी.वी. शर्मा द्वारा दिया गया। सभा में रो. आरती मेहरोत्रा, वास्तुविद् रो० अर्चना यादव, रो० राजीव द्विवेदी, डा० शरद गुप्ता, रो० अमिताभ, रो० मीरा जी, रो० संजय गोयल, डा० विभांशु जैन, स्त्री रोग विशेषज्ञ डा0 किया की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: ‘Samrasta Mahotsav’ will be held in Agra on the occasion of the 650th birth anniversary of Sant Shiromani Guru Ravidas…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 650वीं जयंती पर होगा समरसता...

आगरा

Agra Metro: Pratap Pura Metro Station taking shape…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मेट्रो से एसएन अस्पताल और जिला अस्पताल के लिए भी जाना...

आगरा

Obituaries of Agra on 30th September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti performed the Maha Aarti of Shri Ram and Sita Ji in Agra’s Janakpuri…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के जनकपुरी में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने की श्रीराम-सीता...

error: Content is protected !!