Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Route diversion in Agra on 5th & 6th September#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Route diversion in Agra on 5th & 6th September#Agra

561

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज और कल रूट डायवर्जन किया गया है, रूट डायवर्जन देखने के बाद ही घर से निकलें।
आगरा में 5 और 6 सितंबर यानी आज और कल गणेश प्रतिमा विसर्जन होगा, इसके लिए यमुना किनारा मार्ग को पूरी तरह से सुबह छह बजे से वाहनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही वारावफात के लिए रूट डायवर्जन किया गया है। ( Agra News: Route diversion in Agra on 5th & 6th September#Agra )

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दाैरान व्यवस्थाएं

वाटर वर्क्स से यमुना किनारा मार्ग होकर श्मशान घाट तिराहे तक समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

यमुना एक्सप्रेस-वे से आने वाले वाहन जिनको फतेहाबाद रोड ताजमहल, ग्वालियर जाना है, वो इनर रिंग रोड होकर फतेहाबाद रोड से मॉल रोड से जाएंगे।

आंबेडकर पुल पर एत्माद्दौला की तरफ से कोई व्यावसायिक वाहन बेलनगंज की तरफ नहीं आएगा।

सहायक पुलिस आयुक्त, छत्ता कार्यालय, बेलनगंज तिराहा से यमुना किनारा हाथीघाट की ओर सभी व्यावसायिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

बिजलीघर चौराहा से रोडवेज, टूरिस्ट बस और अन्य व्यावसायिक वाहन आगरा फोर्ट से हाथीघाट की तरफ नहीं जाएंगे।

विक्टोरिया पार्क तिराहा से कोई भी बड़ा वाहन बस/ट्रैक्टर/डीसीएम यमुना किनारा, हाथी घाट की तरफ नहीं आ सकेगा।

हाथीघाट पर गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के समय सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

हाथीघाट रेलवे पुल पर फोर्ट की तरफ बैरियर लगाया जाएगा। यहां से आगे प्रतिमाओं को लाने वाले वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। शेष वाहनों को श्मशान घाट तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।

स्ट्रैची ब्रिज पर एत्माद्दौला की तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

यमुना किनारा मार्ग से डायवर्ट किए गए सवारी वाहन एमजी रोड होकर निकलेंगे।

थाना प्रभारी छत्ता, सिकंदरा, कमलानगर अपने-अपने क्षेत्र में पड़ने वाले घाटों और उनके आसपास पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात व्यवस्था करेंगे।

गणेश प्रतिमा विसर्जन की समाप्ति तक वाहनों को पूर्व से निर्गत किए गए नो एंट्री पास/अनुमति पत्र निरस्त कर दिए गए हैं।

वारावफात पर आंतरिक डायवर्जन
मारुति एस्टेट से बोदला की तरफ भारी वाहन नहीं चलेंगे। अवधपुरी तिराहा, बोदला, बिचपुरी रोड, सिकंदरा से बोदला चौराहे की तरफ भारी वाहन नहीं आएंगे।

लोहामंडी चौराहे से बोदला की ओर भारी वाहन नहीं आएंगे। मारुति एस्टेट, बालाजी पुरम से 100 फुटा रोड, अवधपुरी तिराहे से बोदला और बिचपुरी की तरफ जा सकेंगे।
मदिया कटरा/सेंट जोंस, कोठी मीना बाजार (एसीपी लोहामण्डी गोल चक्कर) से किसी भी प्रकार का वाहन लोहामंडी चौराहा की तरफ नहीं आएगा।

बाहरी डायवर्जन
मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-19 से फिरोजाबाद की तरफ चलते रहेंगे। फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाला यातायात एनएच-19 से यथावत चलता रहेगा।
फिरोजाबाद से जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन रुनकता से दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
अलीगढ़/हाथरस/जलेसर (एटा) की तरफ से आने वाले वाहन टेढ़ी बगिया से रामबाग, एनएच-19 होकर जाएंगे।
ग्वालियर/जयपुर से अलीगढ़ की तरफ जाने वाले भारी वाहन दक्षिणी बाईपास से एनएच-19 होकर जाएंगे।
फतेहाबाद रोड से आने वाले भारी वाहन शहर में न आकर इनर रिंग रोड से जाएंगे।
शमसाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन एकता पुलिस चौकी से सौ फुटा से इनर रिंग रोड होते हुए तोरा चौकी के सामने निकलकर जाएंगे।
फतेहपुर सीकरी की ओर से नगर क्षेत्र में आने वाले वाहन पथौली नहर से रोहता चौराहा होकर जाएंगे।
पथौली नहर से वायु विहार तिराहा होकर आगरा आने वाले मार्ग पर भारी वाहनों आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अमरपुरा चौराहा से कोई कोई भी भारी वाहन बोदला की ओर नहीं जाने दिया जाएगा।
एनएच-19 पर चलने वाले भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेंगे। सभी एंट्री पाॅइंटों पर बैरियर लगाकर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।
रोहता नहर, मलपुरा नहर, अमरपुरा व एनएच-19 पर (रामबाग चौराहा, वाटर वर्क्स चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया, भगवान टॉकीज चौराहा, खंदारी चौराहा, आरबीएस चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल, सिकंदरा (तिराहा), बोदला चौराहा, एत्माद्दौला तिराहा, तोरा चौकी, एकता चौकी और महानगर के अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!