Thursday , 5 November 2026
Home आगरा Agra News: Route diversions remain in effect in Agra’s markets due to festive crowds…#agranews
आगरा

Agra News: Route diversions remain in effect in Agra’s markets due to festive crowds…#agranews

68

आगरालीक्स...आगरा के शाहगंज, सिंधी बाजार, सुभाष बाजार सहित कई बाजारों में तीन पहिया/चार पहिया वाहनों की नो एंट्री. एमजी रोड पर सिटी बसों के लिए भी रहेगा रूट डायवर्जन…पार्किंग की भी व्यवस्था

आगरा के बाजारों में इस समय त्योहारों की खरीदारी के लिए भीड़ है. 6 नंवबर से 11 नवंबर तक होने वाले प्रमुख त्योहारों को लेकर और बाजारों में लगने वाले जाम को रोकने के लिए आगरा यातायात पुलिस द्वारा रूट डायवर्जन जारी​ किया गया है. यह डायवर्जन 4 नवंबर से जारी किया जाएगा. यह व्यवस्था सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक प्रभावी रहेगी.

शाहगंज बाजार हेतु यातायात प्लान:-
डबल फाटक रूई की मण्डी से कोई भी चार पहिया /तीन पहिया वाहन (ऑटो / ई-रिक्शा) रूई की मण्डी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा, ये वाहन डबल फाटक से नगला छउआ से ईदगाह चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
रुई की मण्डी चौराहा पर यातायात व्यवस्था का संचालन रोक – रोक कर किया जायेगा।
तहसील चौराहा से कोई भी चार पहिया/ तीन पहिया वाहन (ऑटो / ई-रिक्शा) रूई की मण्डी चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा, ये सभी वाहन तहसील से पचकुंइया चौराहा से कोठी मीना बाजार होकर अपने गंतव्य को जायेंगे भोगीपुरा चौराहा कोई भी चार पहिया / तीन पहिया वाहन (ऑटो / ई-रिक्शा) रूई की मण्डी चौराहा / संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जायेगा, ये वाहन सीओडी तिराहा से साकेत कॉलोनी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
शाहगंज चौराहा से कोई भी चार पहिया / तीन पहिया वाहन (ऑटो / ई-रिक्शा) रूई की मण्डी चौराहा / संगीता टॉकीज वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जायेगा।
पचकुइंया चौराहा कोई भी चार पहिया /तीन पहिया वाहन शाहगंज जाने वाले मार्ग पर नहीं जाने दिया जायेगा, ये वाहन कोठी मीना बाजार से साकेत चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
स्पीड कलर लैब चौराहा से कोई भी चार पहिया/ तीन पहिया वाहन (ऑटो / ई-रिक्शा) शाहगंज चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा ।
सीओडी तिराहा से कोई भी चार पहिया/तीन पहिया वाहन भोगीपुरा चौराहा की ओर नहीं जाने दिया जायेगा, ये वाहन साकेत चौराहा / रामनगर की पुलिया होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
पृथ्वीनाथ फाटक तिराहा पर ड्यूटी लगाकर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी एवं यातायात के डायवर्जन की आवश्यकता होने पर वाहनों का डायवर्जन शंकरगढ की पुलिया से रामनगर पुलिया से उनके गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।

पार्किंग स्थल:- तहसील सदर, कोठी मीना बाजार, जीआईसी ग्राउण्ड एवं बारहखम्भा फाटक के निकट रेलवे के खाली प्रांगण में वाहनों को पार्क किया जा सकेगा।

एम.जी.रोड स्थित स्पीड कलर लैब से दीवानी चौराहा तक बाजार हेतु यातायात प्लान
सूरसदन से भगवान टॉकीज चौराहा तक आवागमन करने वाली इलैक्ट्रिक सिटी बसें सूरसदन तिराहे से वजीरपुरा, पालीवाल पार्क गेट से विजय नगर पुलिस चौकी होते हुए सुल्तानगंज की पुलिया से भगवान टॉकीज चौराहा की ओर जायेगी।
भगवान टॉकीज चौराहा से सूरसदन होकर आवागमन करने वाली इलैक्ट्रिक सिटी बसें भगवान टॉकीज चौराहा से सुल्तानगंज की पुलिया चौराहा, विजय नगर पुलिस चौकी, पालीवाल पार्क गेट से कॉसमॉस मॉल तिराहा होते हुए सूरसदन तिराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे अथवा सेण्ट पीटर्स कॉलेज, पानी की टंकी तिराहा होकर हरीपर्वत चौराहा होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
सूरसदन से दीवानी गोल चक्कर के मध्य वाहनों का आवागमन रोक – रोक कर संचालित कराया जायेगा, सड़क के किनारे किसी भी दशा में वाहन को पार्क नहीं होने दिये जायेगा। नो-पार्किंग में खडे वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटाया जायेगा।

पार्किंग स्थल :-
नगर निगम परिसर में पार्किंग स्थल ।
सूर सदन प्रेक्ष्याग्रह पार्किंग स्थल ।
संजय प्लेस की विभिन्न पार्किंगों में ।

पुराना शहर में यातायात व्यवस्था / डायवर्जन प्लानः-
आगामी त्यौहारों दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ-पूजा व कार्तिक पूर्णिमा को दृष्टिगत रखते हुए पुराना शहर आगरा की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सुदृढ़ बनाने हेतु पुराने शहर आगरा के प्रमुख बाजारों एवं मार्गों पर यातायात प्रबंधन निम्न प्रकार किया गया है-
सुभाष बाजार पुलिस चौकी / चिम्मन पुडी तिराहा, मदीना होटल तिराहा से सुभाष बाजार होकर लोहारगली, रावतपाडा, सेठ गली, जौहरी बाजार, नमक की मण्डी होकर फुव्वारा चौराहा के मध्य समस्त प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। उक्त बाजार क्षेत्र में आने वाले क्रेतागण अपने वाहनों को फोर्ट स्टेशन पार्किंग में पार्क करने के पश्चात पैदल आवागमन कर सकेंगे।
तीन पहिया/चार पहिया वाहनों को चिम्मन पुड़ी तिराहे से कश्मीरी बाजार या फुव्वारा की तरफ जाना है वे वाहन रावतपाडा, नमक की मंडी, किनारी बाजार से न जाकर चिम्मनपुड़ी, पीपल मंडी / दरेसी न0-1, काला महल से गुदडी मंसूर खाँ होकर कश्मीरी बाजार या फुव्वारा को जा सकेगें ।
तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का पीपल मंडी तिराहे से रावत पाडा तिराहा के मध्य आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। ये वाहन पीपल मंडी तिराहे से चिम्मन पुडी होकर जा सकेंगे।
घटिया आजम खां से जिन तीन पहिया / चार पहिया वाहनों को फुव्वारा या कश्मीरी बाजार जाना है, वे वाहन घटिया आजम खां से धुलिया गंज, गुदड़ी मंसूर खां व काला महल चौराहे से कश्मीरी बाजार या फुव्वारा की तरफ जा सकेंगे।
तीन पहिया / चार पहिया वाहनों को सिंधी मार्केट चर्च गेट से फुलट्टी, छिली ईंट, घटिया आजम खां जाना है, वे वाहन चर्च गेट से गुड़ की मंडी व फुलट्टी होकर छिली ईंट, घटिया आजम खां को जा सकेगें।
व्यास मेडिकल स्टोर तिराहा (हॉस्पिटल रोड) से सिंधी बाजार, पीपल गेट होते हुए फुव्वारा के मध्य समस्त प्रकार के तीन पहिया / चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।

चर्च गेट हॉस्पिटल रोड तिराहा से फुव्वारा की तरफ तीन पहिया / चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
आगामी त्यौहारों दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैया दूज, छठ-पूजा व कार्तिक पूर्णिमा को दृष्टिगत रखते हुए पुराना शहर आगरा की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुव्यवस्थित व सुदृढ़ बनाने हेतु पुराने शहर आगरा के प्रमुख बाजारों ऑटो/ई- रिक्शा का प्रबंधन निम्न प्रकार किया जाना आवश्यक है-
चिम्मन पुड़ी तिराहा, लुहार गली, रावत पाडा, नमक की मंडी, सेठ गली, किनारी बाजार, कसेरठ बाजार, फुआरा, कश्मीरी बाजार के मध्य ऑटो / ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें ।
फुलट्टी तिराहा से सेव का बाजार, कश्मीरी बाजार व फुआरा के मध्य ऑटो /ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
लाडो गली हींग की मंडी (पाकीजा होटल) से दवा मार्केट कोतवाली के मध्य ऑटो/ई-रिक्शा प्रतिबंधित रहेगें।
सभी नागरिकों से अपील की जाती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें एवं किसी भी असुविधा की स्थिति में ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें –

ट्रैफिक कण्ट्रोल हेल्पलाइन नंबर :- 9454457886
सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि सड़क पर चल रही एम्बुलेंस को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत रास्ता दें। आपकी जागरूकता, आपकी संवेदनशीलता और आपकी त्वरित प्रतिक्रिया किसी के अनमोल जीवन की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 5th November 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Women defied knee pain and advancing age to perform the Dandiya dance in Diwali Utsav, Agra

आगरालीक्स….वीडियो देखें, आगरा में घुटनों के दर्द और बढ़ती उम्र को मात...

आगरा

Agra News: A pontoon bridge has become operational at the Chambal Ghat in Pinahat, Agra. Another one might also be opened at Poiya Ghat before Diwali…#agranews

आगरालीक्स….आगरा के पिनाहट चंबल घाट पर पैंटून पुल शुरू. दिवाली से पहले...

आगरा

Agra News: Case filed against Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham in Agra court

आगरालीक्स…आगरा कोर्ट में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर मुकदमा दर्ज. भगवान...

error: Content is protected !!