Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: RPF arrested 72 people for stealing passengers…#agranews
आगरा

Agra News: RPF arrested 72 people for stealing passengers…#agranews

343

आगरालीक्स…आगरा में सात महीने में ट्रेनों के अंदर यात्रियों का सामान चोरी करने वाले 72 लोगों को आरपीएफ ने किया अरेस्ट. इनसे मिला 61 लाख से अधिक का सामान

रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं। इसी दिशा में लगातार प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं ताकि यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और निश्चिंत यात्रा का अनुभव प्राप्त हो सके। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री गगन गोयल के निर्देशन एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त आगरा श्री पी. राज मोहन के मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा निरंतर सतर्कता एवं सजगता के साथ “ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आरपीएफ की टीमों ने रेल परिसरों, प्लेटफॉर्मों, यात्री ट्रेनों एवं कोचों में सघन गश्त और निगरानी की। परिणामस्वरूप आरपीएफ द्वारा अप्रैल से अक्टूबर माह 2025 तक 72 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है, जो यात्रियों के सामान की चोरी, झपटमारी अथवा अन्य असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

आरपीएफ द्वारा की गई इन प्रभावी कार्रवाइयों से यात्रियों से चोरी हुई अथवा खोई हुई संपत्तियाँ बरामद की गईं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹61,17,999/- आंकी गई है।
रेलवे सुरक्षा बल का यह अभियान यात्रियों की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने और रेल परिसरों में अपराधमुक्त वातावरण बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस अभियान के तहत न केवल अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है बल्कि रेलवे परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आधुनिक तकनीक, सीसीटीवी निगरानी और त्वरित कार्रवाई दलों की भी तैनाती की जा रही है।

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान अपने सामान की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें, तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल रेलवे सुरक्षा बल या हेल्पलाइन नंबर 139 पर दें। आरपीएफ द्वारा यात्रियों की सहायता हेतु समय-समय पर जनजागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं, जिनमें यात्रियों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी जाती है।
“ऑपरेशन यात्री सुरक्षा” अभियान की सफलता यह दर्शाती है कि रेलवे प्रशासन एवं सुरक्षा बल मिलकर यात्रियों को सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पूरी तत्परता से कार्य कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

आगरा

Agra News: Ticket checking at railway stations, Over ₹1.86 crore in fines collected in 20 days…#agranews

आगरालीक्स…आगरा मंडल के रेलवे स्टेशनों पर टिकट चेकिंग. 20 दिन में 1.86...

आगरा

Agra News: Another road caved in in Agra; a deep pit formed in the middle of the road…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में एक और सड़क धंसी. बीच सड़क पर बन गया गहरा...

आगरा

Agra: CDO inspects Kiraoli Stadium; show-cause notice issued to District Youth Welfare Officer over negligence…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के किरावली स्टेडियम में झाड़ियाँ, लम्बी घास-फूस तथा पानी भरा हुआ...

error: Content is protected !!