फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में एक्सीडेंट, बाइक सवार दो युवकों की मौत
फिरोजाबाद के थाना फरिहा क्षेत्र में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हुई है. दोनों की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे ने अस्पताल जाते समय दम तोड़ दिया. दोनों युवक एक ही गांव के रहने वाले थे और डीजल लेने के लिए गए थे.
मृतक दोनों युवकों के नाम रवीश पुत्र दिनेश और गनेंद्र पुत्र रामबड़ेश हैं. दोनों शाहूमई गांव के रहने वाले थे. बाइक से डीजल लेने के लिए कोंडर गए थे और लौट रहे थे लेकिन रासते में अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक को टक्कर मार दी . सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल लेकर गई लेकिर यहां रवीश को मृत घोषित कर दिया गया तथा गनेंद्र को आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया लेकिन रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया. दोनों युवकों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.