आगरालीक्स…आगरा में सात स्थानों पर खुले आरआरआर केंद्र. जानिए क्या खास है इस केंद्र पर. शहर को साफ और स्वच्छ बनाने का शानदार प्रयास
भारत सरकार के आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा संचालित मेरी लाइफ मेरा स्वच्छ शहर अभियान के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में स्थापित किए जाने वाले आर आर आर केंद्रों की स्थापना के क्रम में आज नगर निगम आगरा द्वारा विभिन्न सात स्थलों पर इन केंद्रों की स्थापना की गई। भारत सरकार द्वारा संचालित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जन सहभागिता के आधार पर नगर के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों द्वारा की जाने वाली अनुपयोगी वस्तुओं जिनके कारण नगर में गंदगी व्याप्त होती है को रोकते हुए शहर को साफ एवं स्वच्छ बनाए रखना है।
अनुपयोगी वस्तुओं में कपड़े किताबें फर्नीचर चमड़े का सामान खिलौने एवं अन्य ऐसी सामग्री हो सकती है जो किसी परिवार अथवा व्यक्ति के लिए उपयोगी ना हो परंतु किसी अन्य व्यक्ति द्वारा उसका इस्तेमाल अपने कार्य किया जा सके उस वस्तु को रीसाइक्लिंग के माध्यम से किसी अन्य रूप में विकसित कर उसका उपयोग किया जा सके
प्रत्येक आर आर आर केंद्र पर नागरिकों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन डेस्क की स्थापना की गई है एवं साथ ही नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही अनुपयोगी वस्तु का विवरण भी नागरिक के नाम एवं पते के साथ एक रजिस्टर में अंकित किया जा रहा है। प्राप्त सामग्री को उसकी स्थिति के अनुसार reuse अथवा recycling के माध्यम से उपयोग में लाया जाएगा। इन केंद्रों का संचालन एनजीओ सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं सामुदायिक संस्थाओं एवं इस क्षेत्र में कार्यरत अन्य संस्थाओं के माध्यम से कराया जा रहा है साथ ही रीसाइक्लिंग हेतु वेंडर्स की सूची भी तैयार की जा रही है ताकि इन केंद्रों को सस्टेनेबल बनाया जा सके।
ताजगंज जोन के अंतर्गत वार्ड कार्यालय स्थित इस केंद्र का उद्घाटन रशियन पर्यावरणविद महिला द्वारा जोनल सेनेटरी अधिकारी अमान शाहिद, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक राघवेंद्र यादव मुकेश यादव मलखान सिंह एवं लकी शर्मा की उपस्थिति में किया गया; पर्यावरणविद महिला द्वारा नगर निगम आगरा के माध्यम से स्थापित किए गए इस केंद्र की भूरी भूरी प्रशंसा की गई इस केंद्र पर आज प्रथम दिवस विभिन्न नागरिकों द्वारा पुराने अनुपयोगी कपड़े किताबें एवं प्लास्टिक का सामान उपलब्ध कराया गया।

आईएसबीटी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा तीन केंद्रों की स्थापना की गई जिसका शुभारंभ नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल द्वारा अपर नगर आयुक्त सुरेन्द्र प्रसाद यादव पर्यावरण अभियंता पंकज भूषण सह प्रभारी स्वच्छ भारत मिशन सुदेश यादव जोनल सेनेटरी अधिकारी महेंद्र सिंह प्रोजेक्ट मैनेजर स्वच्छ भारत मिशन के के पांडे फाउंडेशन सहयोगी साथियों की उपस्थिति में किया गया। इन केंद्रों पर लेजर कटिंग एकत्र किए जाने के साथ ही कपड़ा प्लास्टिक पुराने खिलौने किताबें पुराने बर्तन चमड़े का सामान आदि को अलग-अलग प्राप्त किए जाने की व्यवस्था है केंद्रों पर आज 12 नागरिकों द्वारा उक्त सामग्री डोनेट की गई। इन केंद्रों का संचालन इस क्षेत्र में कार्य कर रही संस्था नेशनवाइड वेस्ट मैनेजमेंट के माध्यम से कराया जाएगा।
हाथरस रोड स्थित नगर निगम रैन बसेरा एवं मुख्यालय स्थित भवन में भी आर आर आर केंद्रों की स्थापना का कार्य किया गया है; जिसका शुभारंभ अपर नगर आयुक्त एवं उप नगर आयुक्त द्वारा किया गया। नगर निगम मुख्यालय स्थित आर आर आर केंद्र का संचालन समाज सेवी संस्था उपाय के माध्यम से कराया जा रहा है संस्था द्वारा एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति संस्था से संपर्क कर उस के माध्यम से डोनेट की जाने वाली सामग्री का विवरण उपलब्ध करा सकता है यदि व्यक्ति स्वयं केंद्र पर आने में असमर्थ है तो नगर निगम द्वारा वाहनों के माध्यम से सामग्री को एकत्रित किया जाएगा इस हेतु वर्तमान में दो डेडीकेटेड वाहन नगर निगम द्वारा संचालित किए गए हैं। उक्त केंद्रों के अलावा ताजगंज स्थित जोनल कार्यालय, पुलिस स्टेशन ताजगंज के पास, वार्ड कार्यालय बुंदू कटरा, बांके बिहारी कॉलोनी महर्षिपुरम, रामनगर की पुलिया वार्ड कार्यालय, बालूगंज छीपीटोला, शाहगंज वार्ड ऑफिस, खातीपाड़ा वार्ड कार्यालय मैं भी उक्त केंद्रों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है।
नगर निगम द्वारा एफएम रेडियो विभिन्न बैनर्स एवं हार्डिंग्स के साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से इस अभियान का प्रचार प्रसार किया जा रहा है साथ ही नागरिकों को जानकारी दिए जाने हेतु विभिन्न स्थानों पर जन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा आर आर आर केंद्रों को सफल बनाए जाने हेतु विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी कालोनियों में स्पेशल अभियान चलाकर अनुपयोगी वस्तुओं को एकत्र किए जाने की कार्रवाई की जाएगी एवं नागरिकों से अपील की जाएगी कि जनसहभागिता करते हुए इस अभियान को सफल बनाए जाने के साथ ही अपने शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे। यदि रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन मार्केट एसोसिएशन व्यापार मंडल अथवा अन्य कोई समाज सेवी संस्था अपने स्तर से आर आर आर केंद्र की स्थापना करना चाहती है तो उसका भी स्वागत है।