आगरालीक्स …Agra News: आगरा में धनतेरस पर 1000 करोड़ की बिक्री, चांदी के सिक्के, ज्वैलरी, कार, दोपहिया वाहनों के शोरूम में पैर रखने की जगह नहीं, किस सेगमेंट में कितनी बिक्री हुई। जानें। ( Agra News: Rs 1000 sale on Dhanteras in Agra, All sectors sale#Agra)
आगरा में धनतेरस पर सुबह चार पहिया और दोपहिया वाहनों के शोरूम में पैर रखने की जगह नहीं मिली तो देर रात तक ज्वैलरी शोरूम में जबदरस्त बिक्री हुई। चांदी के सिक्के खरीदने के लिए देर रात तक शोरूम में भीड़ रही। लोगों को लाइन से आने के लिए शोरूम के अंदर एनाउंसमेंट करना पड़ां। मीडिया रिपोर्ट और मार्केट के जानकारों के अनुसार, धनतेरस पर एक हजार करोड़ की बिक्री हुई है।
2500 से ज्यादा करें और 10 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री
सोने चांदी के बाद आटोमोबाइल सेक्टर में भी बम्पर बिक्री हुई। कारें शॉर्ट पड़ गईं, धनतेरस पर सभी सेगमेंट की कारों की बिक्री हुई। 2500 से ज्यादा कारों की डिलीवरी हुई। वहीं, 10 हजार से ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री की गई।
आगरा में धनतेरस पर एक हजार करोड़ की बिक्री
300 करोड़ रुपये के चांदी के सिक्के और अन्य सामान
100 करोड़ के सोने और हीरे की ज्वैलरी की बिक्री
300 करोड़ रुपये के चार पहिया वाहनों की बिक्री
140 करोड़ रुपये की धनतेरस पर घरेलू साज सज्जा सहित अन्य सामान की बिक्री
100 करोड़ के वाहन दो पहिया
50 करोड़ रुपये के इलेक्ट्रोनिक्स के आइटम
10 करोड़ की मिठाई की बिक्री