आगरालीक्स:…आगरा में 3.71 करोड़ से बनेगा अत्याधुनिक डॉग सेल्टर होम, जानें कहां बनेगा और क्या होगी व्यवस्था।
कुत्तों के आंतक को देखते हुए सख्ती के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के नगर निगमों में अत्याधुनिक डॉग सेल्टर होम बनाने के लिए 63.13 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया है। इसमें से 3.71 करोड़ रुपये से आगरा में डॉग सेल्टर होम बनाया जाना है।
सिकंदरा में 5200 वर्ग मीटर में डॉग सेल्टर होम प्रस्तावित
डॉग सेल्टर होम 5200 वर्ग मीटर जमीन पर बनाया जाना है इसके लिए सिकंदरा में पहले जहां नगर निगम की शूटिंग रेंज थी उसी जगह को डॉग सेल्टर होम के लिए प्रस्तावित किया गया है अभी इस पर मुहर लगनी है। उत्तर प्रदेश जल निगम की कंस्ट्रक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज को कार्यदायी संस्था घोषित किया गया है।
घूंघार और बीमारी कुत्ते रहेंग सेल्टर होम में
आगरा में कुत्तों का आतंक है, ताजमहल, आगरा किला से लेकर कॉलोनियों में हर रोज कुत्ता काटने की घटनाएं हो रही हैं। डॉग सेल्टर होम में खूंखार और बीमारी कुत्तों को रखा जाएगा, इसमें बीमार कुत्तों का इलाज भी किया जाएगा।