आगरालीक्स….. आगरा में पहले ही दिन 2000 के 52 करोड़ रुपये जमा हुए, एसबीआई की करेंसी चेस्ट में 2000 के 26 गुना नोट पहुंचे। दुकानदारों ने लेने से किया इन्कार।

2000 के नोट के 30 सितंबर से चलन से बाहर करने की घोषणा के बाद दिन भर लोग 2000 के नोट को लेकर दुकानदारों के पास घूमते रहे। मगर, दुकानदारों ने दो हजार के नोट नहीं लिए। ऐसे में लोगों ने बैंकों में दो हजार के नोट जमा किए।
52 करोड़ रुपये हुए जमा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा में पहले ही दिन 52 करोड़ रुपये के दो हजार के नोट जमा हुआ। एसबीआई की करेंसी चेस्ट में 2000 के नोटों के 52 बंडल पहुंचे। एक बंडल में दो हजार के नोटों की 10 गडडी होती हैं। दो हजार के नोटों की जांच के बाद ही लिए जा रहे हैं जिससे नकली नोट न आ जाए।