आगरालीक्स ….आगरा में एक कारोबारी को शराब से हुई एलर्जी, यह अपने तरह का पहला मामला। बूंद बूंद शराब देकर की गई जांच, जानें पूरी प्रक्रिया.

शराब पीते ही शरीर में खुजली, चेहरा लाल और गर्म पड़ जाता है, यह एल्कोहल एलर्जी का देश में पहला मामला बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के होटल व आटोमोबाइल काराबारी छह साल से शराब का सेवन कर रहे हैं, शराब का सेवन करने के बाद शरीर पर दाने और चकत्ते पड़ जाते हैं। उन्होंने डॉक्टर को दिखाने के बाद एलर्जी की दवा ली, दवा लेने के बाद भी खुजली कम नहीं हुई क्योंकि वे शराब का भी सेवन कर रहे थे।
जांच में निकली एल्कोहल से एलर्जी
कारोबारी ने हैदराबाद की लैब में एलर्जी का कारण जानने के लिए जांच कराई। कई तरह की जांच के बाद लैब ने एल्कोहल से एलर्जी की पुष्टि की है। रिपोर्ट में मूंगफली और मच्छरों से भी एलर्जी निकली है।
इस तरह की गई जांच
कारोबारी का पहले एल्कोहल ओरल टेस्ट किया गया, इसमें शराब की मात्रा एक बूंद के बराबर लेकर शरीर पर पड़ने वाले रिएक्शन को चेक किया गया। रिएक्शन से चेहरा लाल पड़ने लगा, इसके बाद मोडिफाइड एलर्जन स्किन प्रिक टेस्ट किया गया, कारोबारी जिस ब्रांड की शराब पीते थे उसे हाथ की त्वचा पर डालकर रिएक्शन देखा गया। इससे हाथ पर भी लाल दाने उभर आए। दोनों टेस्ट की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद कारोबारी को सलाह दी गई है कि वह शराब का सेवन छोड़ दे।