आगरालीक्स…. डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के नैक मूल्यांकन के लिए आज सेल्फ स्टडी रिपोर्ट राजभवन में प्रस्तुति की जाएगी, सब ठीक रहा तो 2017 के बाद विवि का नैक ग्रेडिंग के लिए मूल्यांकन होगा। ( Univ. Present Self study report in Rajbhawan)
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय को पहली बार वर्ष 2004 में नैक मूल्यांकन में ”बी” ग्रेड मिला था। इसके बाद वर्ष 2017 में ”बी-प्लस प्लस” ग्रेड मिला। इसकी अवधि 2022 में समाप्त हो चुकी है। इस बार तीसरी बार नैक मूल्यांकन कराने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में गुरुवार को राजभवन में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के सामने विवि बाद सेल्फ स्टडी रिपोर्ट का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा, अनुमति मिलने के बाद इसे नैक की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।