आगरालीक्स…आगरा में संवेदना संस्था की 40वीं प्याऊ हुई शुरू. भीषण गर्मी में लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराने के लिए वॉटर कूलर का शुभारम्भ
संवेदना दे रही 40 प्याऊ की सेवा
संवेदना, (एक प्रयास) संस्था द्वारा भीषण गर्मी में शहरवासियों के लिए 40 से अधिक प्याऊ की सेवाएं दी जा रही हैं। इसी श्रंखला में आज जीवनी मंडी चौराहे पर राहगीरों को भीषण गर्मी में शीतल जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वॉटर कूलर (प्याऊ) का शुभारम्भ किया गया।
20 प्याऊ 12 महीने चलती हैं
प्याऊ का शुभारम्भ संवेदना संस्था के संस्थापक नितेश अग्रवाल ने सदस्यों संग श्रीफल फोड़कर किया। बताया कि संस्था द्वारा लगभग 20 प्याऊ बारह महीनें संचालित होती हैं। 40 से अधिक प्याऊ संचालित की जा रही हैं, जिनकी संख्या 50 तक पहुंचाने का संकल्प है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि यदि किसी भी क्षेत्र में प्याऊ की आवश्यकता है और क्षेत्रीय लोग देखरेख के ले तैयार हैं तो वहां के लोग संवेदना संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं। कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में जल अमृत से कम नहीं। जिसका दान कर न सिर्फ पुण्य कर्म कमाए जा सकते हैं, बल्कि लोगों को गर्मी में डीहाइट्रेशन, हीटस्ट्रोक जैसी बीमारियों से बी बचाया जा सकता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से शंभू भाई, नीरज गुप्ता, संजय अग्रवाल, मनोज गुप्ता, कृष्णा मिश्रा, मोहन लाल आदि मौजूद थे।