आगरालीक्स…आगरा कलेक्ट्रेट में शुरू हुई संकल्प जल सेवा. डॉ. डीवी शर्मा बोले—जलसेवा होती है नारायण सेवा
आगरा कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को संकल्प सेवा संस्था की "प्याऊ" का शुभारंभ मुख्य अतिथि सोनम कुमार, डीसीपी सिटी, मयंक तिवारी एसीपी (लोहामंडी), डॉ. डीवी शर्मा (वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं समाजसेवी), अशोक चौबे, (डी जी सी राजस्व) द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष ब्रजेश पंडित,धर्मवीर कौशिक,अंशुल पंडित,अमल शर्मा,एडवोकेट,प्रीति सिंह,आशीष लवानिया,नरगिस खान,अमर राजावत,गिरीश कटारा, एडवोकेट,राज कपूर,पप्पे भाई,गौरी शंकर उपाध्याय एडवोकेट,सलमान अब्बास आदि उपस्थित रहे।