आगरालीक्स …Agra News : आगरा की पेठा निर्माण ईकाईयां को शिफ्ट करने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश, तीन महीने का दिया समय। ( Agra News : SC order to shift Petha Manufacturing unit’s of Agra#Agra )
आगरा में नूरी दरवाजा, बोदला, ताजगंज, फाउंड्री नगर में पेठा निर्माण ईकाई संचालित हैं। इन पेठा निर्माण ईकाईयों को कोयल की जगह अब गैस से संचालित किया जा रहा है लेकिन पेठा बनाने में वेस्ट बहुत निकलता है। यह एक समस्या बनी हुई है। ऐसे में गुरुवार को न्यायमूर्ति अभय एस. ओका और उज्जल भुइयां की डबल बेंच ने पेठा ईकाईयों को शिफ्ट करने के आदेश दिए हैं। राज्य सरकार को इसके लिए तीन हीने का समय उपलब्ध कराया है, राज्य सकरार को सुप्रीम कोर्ट में एफीडेविट दाखिल कर पेठा ईकाईयों की शिफ्ट करने की कार्ययोजना बतानी होगी।
500 पेठा निर्माण ईकाईयां, कालिंदी विहार में नहीं हो सकी शिफ्ट
पेठा निर्माण ईकाईयों को कालिंदी विहार में शिफ्ट करने के प्रयास किए गए। यहां प्लाट भी आवंटित किए गए लेकिन सुविधाएं ना होने और खारी पानी के चलते ईकाईयां शिफ्ट नहीं हुई हैं। आगरा में 500 पेठा ईकाईयां हैं, हर रोज करीब 10 हजार क्विंटल पेठा इस्तेमाल होता है।