आगरालीक्स…आगरा में फिर बढ़ीं स्कूलों की छुट्टियां, देखें आदेश की कॉपी. जानें किस दिन तक बंद रहेंगे अब स्कूल
आगरा में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच आगरा में कक्षा 12वीं तक के बच्चों की छुट्टियां 8 जनवरी तक के लिए बढ़ा दी हैं. अभी तक 5 जनवरी तक ही स्कूल बंद रखने के आदेश थे लेकिन अब कक्षा 12वीं तक के बच्चों का विंटर वैकेशन 8 जनवरी तक कर दिया गया है.

गलनभरी सर्दी पड़ रही है. तीन दिन से धूप नहीं निकली है. इससे दिन के साथ रात का भी तापमान लगातार कम हो रहा है. सुबह से शाम तक एक जैसा मौसम बना हुआ है. लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि इस सीजन का सबसे कम है.
मौसम विभाग के अनुसार गलनभरी सर्दी से अभी राहत के आसार नहीं है. सोमवार को भी शीतलहर चलने का अलर्ट है जबकि कोहरा भी छा सकता है. तापमान में और कमी आ सकती है.