आगरालीक्स…आगरा के लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोरी करने वाले तीन चोर अरेस्ट, इनमें एक सराफ..जानिए क्या हैं इनके नाम
लॉयर्स कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से नकदी व चोरी का माल भी बरामद किया है. 31 दिसंबर की रात को तीनों ने योजना बनाकर मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था.
पकड़े गए चोरों के नाम
हैदर पुत्र शमीम निवासी कोठी नगर, सिकंदरा
राजू उर्फ राजकुमार वर्मा पुत्र महेंद्र वर्मा निवासी मोती कटरा, थाना एमएम गेट
अमन निवासी इंद्रा नगर, नगला बूढ़ी थाना न्यू आगरा
इस तरह की थी चोरी
31 दिसंबर की रात को राजू और अमन ने मंदिर के बाहर खड़े होकर निगरानी की जबकि हैदर पीछे की दीवार से कूदकर मंदिर में घुस गया. इसके बाद मंदिर का ताला तोड़ा. बाद में दानपेटी को तोड़ दिया और लगभग 600 रुपये कैश, चांदी का छत्र और शिवलिंग से जुड़े घंटे चोरी कर लिए. चोरी किए गए चांदी का छत्र को राजू ने गलवा कर पांच हिस्सों में बांट दिए. इनमें एक हिस्से को सर्राफ को बचे दिया गया जिससे 70 हजार रुपये मिले. शेष हिस्से आपस में बांट लिए. पुलिस ने सफेद धातू के चार हिस्से बरामद किए हैं.