आगरालीक्स… आगरा में घने कोहरे में स्कूल वैन टैंकर में जा घुसी, हादसे के बाद मची चीख पुकार, छह बच्चे घायल।

आगरा में मंगलवार सुबह स्कूल वैन बच्चों को पिनाहट स्थित मेवाराम पब्लिक लेकर जा रही थी। कोहरे में द्रश्यता कम थी। गांव धर्म सिंह पुरा के पास सामने से दूध लेकर आ रहे टैंकर में स्कूल की वैन टकरा गई। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने स्कूल वैन से बच्चों को बाहर निकाला।
छह बच्चे घायल, सीएचसी में भर्ती
हादसे में पांच साल का गोपाल, 12 साल का दिनेश, नौ साल का शिवम, पांच साल का विष्णु और 14 साल की शिवानी घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।