नईदिल्लीलीक्स.: क्या कोरोना वैक्सीन से हार्ट अटैक के मामले बढ़े हैं, आईसीएमआर और एम्स ने की स्टडी, युवाओं में हार्ट अटैक का कारण भी बताया गया। ( Heart attack in youth not because of Covid Vaccine but due to Genetic Mutation, ICMR & AIIMS Study)
कर्नाटक के हासन जिले में हार्ट अटैक से कई युवाओं की मौत के बाद कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने कोरोना वैक्सीन के कारण हार्ट अटैक के मामले बढ़ने का बयान दिया था, कहा था कि जल्दबाजी में कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दी गई। इसलिए अचानक हो रही मौतों की वजह कोरोना वैक्सीन भी हो सकती है ।
आईसीएमआर, एम्स की स्टडी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कोरोना वैक्सीन से नहीं हो रहीं मौतें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएआर) और नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) ने 18 से 45 साल के ऐसे लोग जिनकी अचानक से मौत हुई उन युवाओं पर स्टडी की, स्टडी मई 2023 से अगस्त 2023 तक 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 47 क्षेत्रीय अस्पतालों में की गई। इसमें सामने आया कि अचानक से मौत का कोरोना वैक्सीन से कोई संबंध नहीं हैं अब आईसीएमआर की फंडिंग से एम्स द्वारा भी इसी तरह की स्टडी कराई जा रही है।
जेनेटिक म्यूटेशन के चलते कम उम्र में हार्ट अटैक से मौत
स्टडी में सामने आया है कि जेनेटिक म्यूटेशन के चलते कम उम्र में हार्ट अटैक की घटनाएं हो रही हैं, हालांकि अभी स्टडी चल रही है। अचानक होने वाली मौतों के पीछे जेनेटिक्स, रहन सहन और दिनचर्या के साथ ही पहले से होने वाली बीमारी हैं।